महंगी पड़ी पाक को गोलाबारी, मरने वाले सैनिकों की संख्या 5 हुई, 3 अभी भी घायल
भारतीय जवानों की इस जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी थम गई।
इस साल जनवरी 2020 से लेकर अब क पाकिस्तान 3200 बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है। अंतरराष्ट्रीय सीमा व नियंत्रण रेखा पर बार-बार की जा रही इस गोलाबारी में अभी तक 30 भारतीय नागरिक मारे जा चुके हैं जबकि 100 से अधिक घायल हुए हैं।

जम्मू। भारतीय सेना से बार-बा मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जिला पुंंछ में लगातार दो दिन से मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में जारी गोलाबारी पाक सैनिकों को महंगी पड़ गई। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में जहां गत वीरवार को ही 4 सैनिक मार गिराए थे, वहीं गंभीर रूप से घायल चार जवानों में से आज सुबह एक और ने दम तोड़ दिया। इसी के साथ मरने वाले पाक सैनिकों की संख्या अब 5 हो गई है। यह संख्या बढ़ सकती है। सैन्य सूत्रों का कहना है कि अभी भी गंभीर रूप से घायल तीन पाक सैनिकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

पाकिस्तान सैनिकों द्वारा बुधवार रात 10 बजे शुरू किया गया गोलाबारी का सिलसिला गत वीरवार दोपहर दो बजे तक जारी रहा था। इतनी संख्या में पाक सैनिकों के मारे जाने के बाद सीमा पर तनाव की स्थिति है। पुंछ नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में अभी भी पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा रूक-रूककर गोलाबारी की जा रही है।

आपको बता दें कि इस साल जनवरी 2020 से लेकर अब क पाकिस्तान 3200 बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है। अंतरराष्ट्रीय सीमा व नियंत्रण रेखा पर बार-बार की जा रही इस गोलाबारी में अभी तक 30 भारतीय नागरिक मारे जा चुके हैं जबकि 100 से अधिक घायल हुए हैं।

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत बुधवार रात 10 बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे मनकोट सेक्टर और कृष्णाघाटी में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय जवानों ने तुरंत अपनी पोजीशन लेते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। भारतीय जवान समझ गए कि पाकिस्तानी सैनिक एक बार फिर आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के इरादे से रात के अंधेरे में गोलाबारी का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में भारत के सतर्क जवानों ने सीमा से सटे सभी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया ताकि गोलाबारी की आड़ में आतंकी इस ओर प्रवेश न कर जाएं।

वहीं जवानों के दूसरे दल ने उस ओर गोलाबारी शुरू कर दी जहां से पाकिस्तानी सैनिक गोले दाग रहे थे। नतीजतन चार पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर दिया गया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो जवान जिनकी पहचान लांस नायक तारिक और सिपाही जफूर मौके पर ही मारे गए जबकि तीन से चार अन्य पाक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। आज दोपहर बाद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के घायल जवानों में से 3 अन्य ने भी दम तोड़ दिया है। हालांकि पाक सेना ने अभी तक इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। परंतु भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने इस बात को सही करार दिया है। अभी भी 3 पाक सैनिक घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है भारतीय जवानों की इस जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी थम गई।वहीं एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पाकिस्तानी इस क्षति के बाद एक बार फिर गोलाबारी का सहारा लेगा। सभी जवानों को सतर्क रहने की हिदायत दे दी गई है। यही नहीं सीमा से सटे रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों को भी गोलाबारी शुरू होने पर बंकर में जाने की हिदायत दे दी गई है।