पहले दोस्ती फिर मोहब्बत फिर हमसफर और अब मां बाप बात हो रही है देश के दो बड़े घरानों के चश्मे चिरागों आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की। आकाश और श्लोका मेहता की लव स्टोरी काफी मजेदार है एक अच्छे दोस्त से दोनों कैसे शादी के बंधन में बंध गए।
मुंबई। पहले दोस्ती, फिर मोहब्बत, फिर हमसफर और अब मां बाप, बात हो रही है देश के दो बड़े घरानों के चश्मे चिरागों आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश की पत्नी श्लोका ने वीरवार सुबह बेटे को जन्म दिया। मां और बेटा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। आकाश और श्लोका मेहता की लव स्टोरी भी काफी मजेदार है, एक अच्छे दोस्त से दोनों कैसे शादी के बंधन में बंध गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आकाश अंबानी श्लोका को बचपन से पसंद करते
थे। साल 2009 में श्लोका मेहता और आकाश अंबानी ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल
स्कूल से साथ में पढ़ाई की थी। श्लोका मेहता ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स
एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की थी। श्लोका
मेहता डायमंड कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। साथ ही वह
'श्लोका कनेक्ट फॉर संस्था' की सह संस्थापक भी हैं। इसके अलावा वह 'रोजी
ब्लू फाउंडेशन' की भी डायरेक्टर हैं।
श्लोका मेहता को गोवा में किया था प्रपोज
आकाश अंबानी ने अपने पिता मुकेश अंबानी, मां नीता अंबानी और दादी कोकिलाबेन अंबानी की मौजूदगी में श्लोका मेहता को गोवा में प्रपोज किया था। सूत्रों के अनुसार आकाश ने श्लोका को सनसेट के टाइम प्रपोज किया था। आकाश और श्लोका ने जून 2018 में सगाई की थी और इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। आकाश अंबानी से सगाई करने से पहले ही श्लोका मेहता अंबानी परिवार के सभी सदस्यों को जानती थी। खासतौर पर वो ईशा अंबानी के साथ काफी टाइम बिताया करती थीं। ईशा और श्लोका दोनों ट्रिप पर भी साथ जाया करती थीं।
श्लोका का नीता अंबानी से रिश्ता
श्लोका मेहता के बारे में नीता अंबानी ने एक बात कही थी, “आकाश के लिए
श्लोका से अच्छी लड़की और कोई हो ही नहीं सकती है। मैं श्लोका को तब से
जानती हूं जब वो 4 साल की थी। तब से लेकर आज तक में श्लोका में काफी बदलाव
हुए मगर उसके चहरे की मासूमियत अभी भी वैसी ही है। मैं बहुत खुश हूं कि जिस
बच्ची को मैं इतना पसंद करती हूं वहीं आज मेरे घर की बहू है।
आकाश-श्लोका की शादी
आकाश अंबानी ने 9 मार्च 2019 को श्लोका मेहता संग सात फेरे लिए। आकाश और
श्लोका की शादी में बॉलीवुड स्टार्स, नेता, क्रिकेटर और देश-विदेश से कई
बड़े सेलेब्रिटीज अंबानी की बहू-बेटे को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। आकाश और
श्लोका की शादी में रतन टाटा, पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून,
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी
ब्लेयर, श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और आईपीएल में मुंबई इंडियन के
कोच महेला जयवर्धने जैसे बड़े सेलेब्रिटीज पहुंचे थे।