
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिलहाल गोवा पहुंचे हुए हैं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से दोनों की तस्वीरें सामने आई थी। रणबीर-आलिया इंडियन सुपर लीग 2020-2021 के मैच में अपनी फेवरेट टीम मुंबई सिटी FC को सपोर्ट करने पहुंचे हैं।
नई दिल्ली,बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिलहाल गोवा पहुंचे हुए हैं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से दोनों की तस्वीरें सामने आई थीं। रणबीर-आलिया इंडियन सुपर लीग 2020-2021 के मैच में अपनी फेवरेट टीम मुंबई सिटी FC को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। फुटबॉल मैच ग्राउंड से दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें आलिया और रणबीर मुंबई सीटी FC की टीशर्ट पहने नज़र आ रहे हैं। रणबीर ने ब्लू रंग की टीशर्ट पहनी हुई तो वहीं आलिया ने पीले रंग की टीशर्ट पहनी हुई है। इस दौरान दोनों अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा है और दोनों क्राउड एरिया में खड़े हुए हैं, हालांकि दोनों के आसपास और कोई नज़र नहीं आ रहा है।
आपको बता दें कि आलिया और रणबीर की लव स्टोरी काफी चर्चा में रहती है। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है, लेकिन दोनों को अक्सर की साथ देखा जाता है। आलिया रणबीर के परिवार के काफी करीब हैं। बर्थडे पार्टीज़ से लेकर हर फंक्शन तक में आलिया रणबीर और उनके परिवार के साथ होती हैं। इस साल जब रणबीर कपूर के पापा ऋषि कपूर का निधन हुआ था उस वक्त भी आलिया पूरे टाइम रणबीर और परिवार के साथ ही थीं। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही शादी भी कर सकते हैं।