नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 14’ में आज कंटेस्टेंट पर नॉमिनेशन की गाज गिरने वाली है। जिसकी वजह से आज राहुल वैद्य, रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के बीच ज़ोरदार बहस होती दिखेगी। कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर आज के एपिसोड का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कंटेस्टेंट एक दूसरे को नॉमिनेट करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला को ये कहकर नॉमिनेट करते नज़र आ रहे हैं कि वो इस घर के लिए बहुत बोरिंग इंसान हैं।
वहीं राहुल, रूबीना को भी ये कहकर नॉमिनेट करते हैं कि वो हर किसी पर अपनी मर्ज़ी थोपती हैं। इसके बाद अभिनव, अर्शी ख़ान को विकास गुप्ता वाले सीन का हवाला देते हुए नॉमिनेट करते हैं जिसे सुनकर अर्शी भड़क जाती हैं। इसके बाद वीडियो में दिख रहा है कि राहुल और रूबीना के बीच ज़ोरदार बहस होती है। वहीं अभिनव शुक्ला भी उनपर भड़कते दिख रहे हैं। आपको बता दें कि रूबीना, राहुल और अभिनव के बीच शुरुआत से ही रंजिश दिखी है। अभिनव-रूबीना और राहुल की अक्सर बहस होती दिखती है। ऐसा ही कुछ आज फिर होता दिखेगा।
ये सदस्य होंगे नॉमिनेट
घर में आज नॉमिनेशन की प्रक्रिया की जानी है। द खबरी खबर के मुताबिक इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होंगे एजाज़ ख़ान (इन्हें रूबीना नॉमिनेट करेंगी), अभिनव शुक्ला, राहुल महाजन, मनु पंबाजी (हेल्थ इश्यू की वजह से बाहर जाएंगे)। आपको बता दें कि वीकेंड का वार में एक मज़ेदार ट्विस्ट देखने को मिला था। सलमान ख़ान ने अली गोनी से कैप्टंसी छीनकर रूबीना दिलैक को दे दी थी। यानी इस हफ्ते घर की कैप्टन रूबीना दिलैक हैं।
वहीं बिग बॉस के घर में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। आज विकास गुप्ता फिर से बिग बॉस हाउस में एंट्री करने वाले हैं। वहीं जल्द ही मनु पंजाबी शो छोड़ देंगे। द खबरी की खबर के मुताबिक मनु के पैर में कुछ दिकक्त है जिसकी वजह से उन्हें शो छोड़ना पड़ेगा। बाहर आकर वो अपना ट्रीटमेंट करवाएंगे और जब वो ठीक हो जाएंगे तब वो दोबारा घर में एंट्री ले सकते हैं। वैसे घर में भी अपने पैर की समस्या की जिक्र करते हुए मनु को कई बार देखा गया है। इतना ही नहीं एक दो बार तो मनु लंगड़ाकर भी चलते दिखे हैं।