
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार से नगर निगम के 13 हजार करोड़ वापस देने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी दिल्ली में प्रदर्शन किया। विकास पुरी विधानसभा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इसमें शामिल होकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ, जिला अध्यक्ष विजय सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष सुनील जिंदल, पार्षद सरिता और सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
निगम कर्मचारियों का वेतन रुका
रविवार को भाजपा के तीन लाख कार्यकर्ता अपनी गली में परिवार सहित लगभग 50 लाख लोगों तक केजरीवाल सरकार द्वारा नगर निगमों के 13000 करोड़ रुपाए की बकाया राशि ना देने की मांग को लेकर घर घर गए। राजीव बब्बर सहित सभी कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया कि दिल्ली सरकार ने नगर निगम का बकाया नहीं लौटाया है। जिस कारण निगम कर्मचारियों का वेतन भी रुका हुआ है।
दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा का संघर्ष जारी
पूरी दिल्ली में यह प्रदर्शन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। वहीं, विकास पूरी विधान सभा में उपाध्यक्ष राजीव बब्बर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने कहा कि 13750 बूथों पर दिल्लीवासियों के लिए दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा का संघर्ष जारी है। ये संघर्ष आज 20 उनके बूथ पर निगम की बकाया राशि के लिए किया गया। जिसमें 500 कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एक बूथ 500 कार्यकर्ता हैं तो 13750 बूथ कितने होंगे बावजूद इसके दिल्ली सरकार सोई हुई है।