- wp
- affiliates

नई दिल्ली,। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विरोट कोहली के फैंस के एक बड़ी खबर है। इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2020 की घोषणा कर दी गई है। जारी की गई इस लिस्ट में भारतीय सिलेब्रिटीज में से सिर्फ प्रियंका चोपड़ा और क्रिकेटर विराट कोहली ही टॉप 100 में अपनी जगह बना पाए हैं। इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2020 की इस लिस्ट में जहां विरोट कोहली 26वें नंबर पर हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा 28वें नंबर पर हैं। इस बात से दोनों स्टार्स के फैंस काफी खुश हैं। स्पोट्रर्स जगत की बात की जाए तो इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में कुल 24 लोगों को जगह दी गई है। जिसमें विराट कोहली को छठा स्थान मिला है। विराट भारत से ही नहीं बल्कि समूचे क्रिकेट जगत की इकलौती हस्ती हैं जिनको इस लिस्ट में शामिल किया गया ।
इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2020 की लिस्ट में अमेरिकी सिलेब्रिटीज का दबदबा देखने को मिला है। पहले नंबर पर कायली जेनर हैं और दूसरे नंबर पर अरियाना ग्रांडे हैं। वहीं अगर पूरी लिस्ट देखी जाए तो इसमें टॉप 10 में सिर्फ आपको अमेरिकी सिलेब्रिटीज का ही दबदबा देखने को मिलेगा। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा का इकलौती भारतीय सिलेब्रिटी के तौर पर लिस्ट में जगह बनाना मायने रखता है।
वहीं अगर स्पोट्रर्स जगत की बात की जाए तो इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में कुल 24 लोगों को जगह दी गई है। जिसमें विराट कोहली को छठा स्थान मिला है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। विराट कोहली भारत से ही नहीं बल्कि समूचे क्रिकेट जगत की इकलौती हस्ती हैं, जिनको इस लिस्ट में शामिल किया गया ।
आपको बता दें कि इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2020 की लिस्ट में सिलेब्रिटी के रैंके साथ इस प्लेटफॉर्म पर उनकी होने वाली कमाई का भी खुलासा होता है कि वह इसके जरिए कितना कमाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका चोपड़ा को एक पोस्ट पर लगभग 2.15 करोड़ रुपये मिलते हैं। वहीं विराट एक इंस्टाग्राम पोस्ट करने के लिए 1.35 करोड़ फीस लेते हैं। बता दें कि पिछले साल के आकंड़े को देखा जाए तो प्रियंका वर्ल्ड वाइड 19वें पायदान पर थीं, जबकि विराट कोहली 23वें नंबर पर थे। वहीं इस बार विराट का नंबर 26वां है, जबकि प्रियंका 28वें नंबर पर आ गई हैं।