- wp
- affiliates

Kisan agitation Delhi Kumar Vishvasदेश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास भावुक हृदय के व्यक्ति का होने के नाते लगातार खासतौर से राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर ट्वीट के जरिये अपने विचार रखते रहते हैं। लोग उन्हें पसंद भी करते हैं।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। : पिछले 2 महीने से अधिक समय से चल रहे किसान आंदोलन से न केवल आंदोलनकारी परेशान हैं, बल्कि जगह-जगह रूट डायवर्जन होने से रोजाना लाखों लोगों को दिक्कत पेश आ रही है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए भी परेशानी का सबब बन चुके किसान आंदोलन को लेकर देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास लगातार अपने ट्वीट के जरिये समाधान की बात करते रहे हैं। इसी कड़ी में कुमार विश्वास ने ताजा ट्वीट में भी इशारों-इशारों में केंद्र सरकार और किसान संगठन से मिल-बैठकर बातचीत के जरिये हल निकालने की गुजारिश की है। उन्होंने ट्वीट किया है- 'दोनों पक्षों के बीच हल निकालने की पहल और गम्भीर तरीक़े से होनी चाहिए ! पिछले कुछ समय में जो कुछ हुआ और जो अब हो रहा है। वह किसी भी तरह से देश व उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि के लिए ठीक नहीं! दोनों पक्ष थोड़ा और अधिक नरम, सहकारी, संवेदनशील और राष्ट्रीयता भरा रुख अपनाएं व समस्या का निस्तारण करें।'
बता दें कि इससे पहले 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान समूची दिल्ली में हिंसा हुई थी। इसमें 300 के करीब पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जबकि एक किसान की तो मौत ही ही गई। किसान आंदोलन में शामिल अराजक तत्वों ने शर्मनाक हरकत को अंजाम देते हुए लाल किला की प्राचीर पर तिरंगे के बगल के एक अन्य झंडा लगा दिया था। उपद्रवी किसानों की इस करतूत पर कुमार विश्वास ने नाराजगी जताई थी। इस बाबत उन्होंने ट्वीट किया था- 'सोचकर और देखकर मन बहुत ख़राब है! हमें क्षमा करना पुण्य-पूर्वजों हमारी सोच, हमारे काम व हमारी व्यवस्था ने आपके बलिदानों से अर्जित गणतंत्र दिवस को दुख का दिन बना दिया Folded hands
यहां पर बता दें कि कुमार विश्वास भावुक हृदय के व्यक्ति का होने के नाते लगातार खासतौर से राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर ट्वीट के जरिये अपने विचार रखते रहते हैं। इंटरनेट मीडिया पर कुमार विश्वास के लाखों प्रशंसक उनकी बातों और ट्वीट पर गौर भी करते हैं।