- wp
- affiliates

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उनके नेतृत्व में घोषणापत्र (कांग्रेस के घोषणापत्र) में कृषि सुधार को शामिल किया गया था। उन मुख्यमंत्रियों में जिनके सुझाव (कृषि कानूनों पर) नीति आयोग की बैठक में कांग्रेस नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ शामिल थे।
नई दिल्ली, एएनआइ। कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस पार्टी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर वार करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उनके नेतृत्व में घोषणापत्र (कांग्रेस के घोषणापत्र) में कृषि सुधार को शामिल किया गया था। उन मुख्यमंत्रियों में जिनके सुझाव (कृषि कानूनों पर) नीति आयोग की बैठक में कांग्रेस नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ शामिल थे। क्या राहुल गांधी इसे झूठा साबित साबित करेंगे? ज्ञात हो कि कांग्रेस पार्टी अब तक अपने घोषणा पत्र में कृषि सुधारों का समर्थन करती रही है। यहां तक कि घोषणा पत्र में निजी मंडियों की भी बात की थी। लेकिन अब किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कृषि कानूनों को रद करने की मांग करने लगी है। यहां तक कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी देश में कृषि कानूनों के विरोध में रैलियां कर रहे हैं। इससे वोट बैंक पालिटिक्स में उनका दोहरा चरित्र सामने आया है।