- wp
- affiliates

उत्तरी हिमालयी क्षेत्रों में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार श्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली-एनसीआर में दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को राहत मिली हुई है। वहीं, देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। उत्तरी हिमालयी क्षेत्रों में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार श्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आसमान साफ रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापामन सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।
स्काई मेट के अनुसार आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में बेमौसम बरसात की शुरुआत होने वाली है। अनुमान जताया गया है कि 15 फरवरी के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु में बारिश के आसार बने हुए हैं। इन सभी राज्यों में 16 से 20 फरवरी के बीच गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।