- wp
- affiliates

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़ी संख्या में नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण अंतरिक्ष क्षेत्र में देश की क्षमता को बढ़ाने का अवसर देगा। कौशल, क्षमता और रचनात्मकता देश को आत्मनिर्भरता और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए मदद करेगा।
राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी का दृष्टिकोण अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के अवसर पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी महाशक्ति के रूप में भारत नीतिगत माहौल को सक्षम करने के माध्यम से निजी क्षेत्र का मार्गदर्शन और संवर्धन करते हुए अंतरिक्ष परिसंपत्तियों के सामाजिक-आर्थिक उपयोग की उन्नति में एक बड़ी उत्प्रेरक भूमिका निभाएगा।
सिंह ने कहा कि यह दृष्टिकोण आम आदमी को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में और भी तेजी से, सस्ते और कुशल तरीके से वितरित सार्वजनिक सेवाओं के विकास के माध्यम से लाभ प्रदान करेगा।