अफगान बलों ने तालिबान से गुजारा जिले पर नियंत्रण हासिल किया, 100 से अधिक तालिबानी आतंकवादी हताहत

 



अफगान बलों ने तालिबान से गुजारा जिले पर नियंत्रण हासिल किया, 100 से अधिक तालिबानी आतंकवादी हताहत

पुनः कब्जा करने के दौरान अफगान राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बलों (ANDSF) ने 100 से अधिक तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया गया। इसमें कई घायल हो गए। साथ ही उनके भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद नष्ट कर दिए गए।

हेरात, एएनआइ। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अफगान बलों ने पश्चिमी प्रांत हेरात में तालिबान से गुजारा जिले पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। पुनः कब्जा करने के दौरान, अफगान राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बलों (ANDSF) ने 100 से अधिक तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया गया। इसमें कई घायल हो गए। साथ ही उनके भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद नष्ट कर दिए गए।

मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात ट्वीट किया, 'अफगान वायु सेना (AAF) के समर्थन से ANDSF और सार्वजनिक विद्रोह बलों ने आज हेरात प्रांत के गुजारा जिले को तालिबान आतंकवादियों के नियंत्रण से मुक्त कर लिया। परिणामस्वरूप 100 से अधिक तालिब आतंकवादी मारे गए और घायल हो गए। इसके अतिरिक्त, बड़ी संख्या में उनके हथियार नष्ट कर दिए गए।'