
यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2021 और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2021 को स्टूडेंट्स इन डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट नतीजों की घोषणा आज 31 जुलाई 2021 को की गयी है।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट 2021 को स्टूडेंट्स इन डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट नतीजों की घोषणा आज, 31 जुलाई 2021 को की गयी है। इन्हें चेक करने के लिए लिंक को परिषद की वेबसाइट, upmsp.edu.in के साथ-साथ रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर एक्टिव किया गया है। इसके अतिरिक्त स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी देख सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा की राह देख रहे लाखों लगभग 56 लाख छात्र-छात्राएं इन वेबसाइट पर या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं। यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट 2021 को नीचे दिये गये लिंक से चेक कर सकते हैं।
ये हैं यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021 के आकड़े
ए. यूपीएमएसपी इंटर रिजल्ट 2021 आकड़े
- कुल: 26,10,247 उम्मीदवार
- उत्तीर्ण छात्र: 25,54,813
- सामान्य पदोन्नति: 62,506 उम्मीदवार
- पास प्रतिशत: 97.88 प्रतिशत
- लड़के: 19,74,317 (14,37,033 उत्तीर्ण)
- लड़कियां: 13,17,780 (11,35,930 उत्तीर्ण।)
- लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 97.47
- लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 98.40
- सभी अभ्यर्थियों में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 0.93 अधिक है।
बी. यूपी हाई स्कूल रिजल्ट 2021 आकड़े
- कुल 29,96,031 छात्र
- उत्तीर्ण छात्र: 20,82,055
- पास प्रतिशत: 99.53 प्रतिशत
- सामान्य पदोन्नति: 82, 238 उम्मीदवार
- लड़कों की संख्या: 16,76,916 (16,68,868 उत्तीर्ण)
- लड़कियों की संख्या: 13.73, 115 (1 3,13,187 उत्तीर्ण)
- लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 99.52
- लड़कियों का पास प्रतिशत: 99.55
- सभी उम्मीदवारों में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 0.03 अधिक है।
यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए वेबसाइट, upmsp.edu.in के रिजल्ट पेज और यूपी रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in को लगातार रिफ्रेश करना चाहिए। इन दोनो ही पेज पर स्टूडेंट्स नीचे दिये गये लिंक से पहुंच सकते हैं।