
अब 9वें दिन आज सिंधु सेमीफाइनल में जगह पक्का करने के इरादे से उतरेंगी तो मुक्केबाजी में अमित पंघाल अपना पहला मैच खेलने उतरेंगे। भारतीय महिला हॉकी टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए खेलेगी तो तीरंदाजी में अतानु दास पर सबकी नजर रहेगी।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारत के लिए टोक्यो ओलिंपिक का आठवां दिन काफी अच्छा रहा। महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई तो वहीं मुक्केबाजी में लवलीना ने भारत के लिए एक मेडल पक्का किया। अब 9वें दिन आज सिंधु सेमीफाइनल में जगह पक्का करने के इरादे से उतरेंगी तो मुक्केबाजी में अमित पंघाल अपना पहला मैच हाकर बाहर हो गए। भारतीय महिला हॉकी टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए खेल रही है।
पीवी सिंधु को मिली हार
भारतीय शटलर पीवी सिंधु को सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की ताई जु यिंग से हार का सामना पड़ा है। उन्हें यिंग ने सीधे गेमों में हरा दिया। पहले गेम में सिंधु को 21-18 से हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे गेम में 21-12 से उन्हें हार मिली। अब उन्हें कांस्य पदक के लिए मैच खेलना होगा।
पूजा रानी क्वार्टर फाइनल में हारीं
मुक्केबाज पूजा रानी को क्वार्टर फाइनल में चीन की ली कियान से 5-0 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उनका सफर समाप्त हो गया है।
महिला हॉकी में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक कड़े मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम पर जीत हासिल करते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनाए रखी है। वंदना कटारिया ने शानदार खेल दिखाते हुए तीन गोल किए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब भारत के क्वार्टर फाइनल का सपना आयरलैंड और ग्रेट ब्रिटेन के मैच पर निर्भर करेगा। आयरलैंड की टीम को मैच में या तो ड्रॉ खेलना होगा या फिर उसे ब्रिटेन के हाथों हार मिले तो ही टीम इंडिया आगे बढ़ेगी।तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपनी बढ़त को साउथ अफ्रीका पर 3-2 कर ली। कांटे के मुकाबले में इस क्वार्टर का खेल खत्म होने से पहले विरोधी टीम की तरफ से एक बार फिर से बराबरी का गोल दागा गया। स्टोर लाइन अब 3-3 पर आ गई।
भारत का तीसरा GOAL
दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने एक बार फिर से बढ़त हासिल की और स्कोर 2-1 कर दिया। कुछ देर बाद ही साउथ अफ्रीका की तरफ से जवाबी हमला हुआ और स्कोर 2-2 की बराबरी पर आ गया। भारतीय महला हॉकी टीम की नजर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने पर है। मैच की शुरुआत भारतीय टीम ने शानदार की है और साउथ अफ्रीका पर 1-0 की बढ़त बनाई। पहले क्वार्टर का खेल खत्म होने से पहले अफ्रीकी टीम ने गोल करते हुए बराबरी हासिल की।
कमलप्रीत कौर पहुंची फाइनल में
भारत को महिला खिलाड़ी ने एक बार फिर से इस ओलिंपिक में खुशी की खबर दी है। डिक्स थो में कमलप्रीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह पक्की कर ली है। क्वालीफायर राउंड में 64 मीटर चक्का फेंक इस भारतीय खिलाड़ी ने भारत को खुशी की खबर दी। इसी इवेंट में सीमा पुनिया भारत की अन्य प्रतियोगी हैं।
मुक्केबाजी में अमित को मिली हार
भारत की उम्मीद मुक्केबाज अमित पंघाल को पहले ही दौर में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में उतरे इस भारतीय मुक्केबाज को कोलंबिया के मार्टिनेज रिवाज के खिलाफ 1-4 की बड़ी हार मिली।
तीरंदाजी में निराशा
भारतीय टीम को शनिवार को निराशाजनक शुरुआत मिली जब तीरंदाजी में एक मात्र उम्मीद अतानु दास को हार का सामना करना पड़ा। जापान के ताकाहारु फुरुकावा के खिलाफ अतानु को खराब शुरुआत का खामियाजा उठाना पड़ा और बाद में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद भी वह टोक्यो ओलिंपिक से बाहर हो गए।
पदक के मुकाबले
तीरंदाजी (व्यक्तिगत स्पर्धा):
खिलाड़ी : अतानु दास, 1/8 एलिमिनेशन, सुबह 7:18 बजे से
फाइनल : दोपहर 1:15 बजे से
::: अन्य मुकाबले :::
एथलेटिक्स :
सीमा पूनिया : महिला डिस्कस थ्रो, क्वालीफिकेशन, सुबह 6:00 बजे से
कमलप्रीत कौर : महिला डिस्कस थ्रो, क्वालीफिकेशन, सुबह 7:25 बजे से
बैडमिंटन :
महिला सिंगल्स, सेमीफाइनल, दोपहर 3:20 बजे से
खिलाड़ी : पीवी सिंधू
मुक्केबाजी :
पुरुष : राउंड आफ 16, सुबह 7:30 बजे से
खिलाड़ी : अमित पंघाल
महिला : क्वार्टर फाइनल, दोपहर 3:36 बजे से
खिलाड़ी : पूजा रानी
गोल्फ : पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड-3, सुबह 4:00 बजे से
खिलाड़ी : अनिर्बान लाहिड़ी
घुड़सवारी : इवेंटिंग ड्रेसेज टीम एंड इंडिविजुअल दूसरा दिन, तीसरा सत्र, सुबह 5:00 बजे से
खिलाड़ी : फवाद मिर्जा
सेलिंग :
पुरुष स्किफ 49ईआर रेस 10, 11 व 12, सुबह 8:35 बजे से
खिलाड़ी : केसी गणपति व वरुण ठक्कर