दिल्ली में अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों को लगाई जा चुकी है कोरोना की वैक्सीनः केज ल रीवाल

 



दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पीसी करते हुए

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार कहा कि दिल्ली में थोड़े ही समय में एक करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 26 लाख लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है। जबकि शेष लोगों को सिंगल डोज दी गई है।

नई दिल्ली, एएनआइ। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार कहा कि दिल्ली में थोड़े ही समय में एक करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 26 लाख लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है। जबकि शेष लोगों को सिंगल डोज दी गई है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की 2 करोड़ (लगभग) आबादी में से 1.5 करोड़ लोग 18 वर्ष से अधिक आयु के हैं और टीकाकरण के पात्र हैं। 1.5 करोड़ लोगों में से लगभग 74 लाख लोगों को कम से कम एक खुराक मिली है। यह आबादी का 50 फीसद आंकड़ा है। जिनको वैक्सीन लग चुकी है। 

अरविंद केजरीवाल ने बाकी बचे हुए लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो भी वैक्सीन लगवाने के पात्र हैं वे सभी टीका लगवाएं।वहीं, दिल्ली में शनिवार को 58 कोरोना के नए मामले सामने आए। जबकि 56 लोग स्वस्थ हुए। कोरोना से इलाज के दौरान एक मरीज की मौत भी हुई।