यात्री ध्यान दें! पंजाब में कल से दो दिन 4 घंटे बस स्टैंड बंद; पक्का करने की मांग को लेकर सरकार के पुतले फूंकेंगे कर्मचारी

 


पंजाब रोडवेज जगराओं डिपू की वर्कशाप के गेट पर सोमवार को गेट रैली करते हुए कांट्रेक्ट वर्कर्स।

 ज्वाइंट सचिव ने कहा कि पंजाब सरकार ने साढ़े चार वर्ष बीतने के बावजूद कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया है। सरकार अपनी झूठी लड़ाई दिखाकर पंजाब की जनता के साथ धोखा करके 2022 में सरकार बनाने की फिराक में है लेकिन लोग इन सियासी पैतरों को जानते हैं।

संवाददाता, जगराओं। यात्री कृपया ध्यान दें। 3 और 4 अगस्त को पंजाब रोडवेज के बस अड्डे 4-4 घंटे के लिए बंद रहेंगे। पंजाब रोडवेज व पनबस कंट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब व पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों ने रेगुलर किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। कर्मचारियों ने सोमवार को जगराओं डिपो की वर्कशाप के गेट पर रैली करके इसकी घोषणा की। 

इस मौके पर सूबा नेता जलौर सिंह, सूबा ज्वाइंट सचिव ने कहा कि पंजाब सरकार ने साढ़े चार वर्ष बीत जाने के बावजूद कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया है। सरकार अपनी झूठी लड़ाई दिखाकर पंजाब की जनता के साथ धोखा करके 2022 में सरकार बनाने की फिराक में है लेकिन पंजाब के लोग इन सियासी पैतरों को जानते हैं। अगर कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया तो हर एक स्थान पर मंत्रियो का विरोध किया जाएगा। 

जगराओं डिपू के प्रधान सोहन सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार के खिलाफ तीखा संघर्ष किया जाएगा। ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा 3-4 अगस्त को दो दिवसीय हड़ताल में पनबस व पीआरटीसी के कर्मचारी शामिल होकर दोनों दिन 4-4 घंटे बस अड्डे बंद करके 4 अगस्त को पंजाब सरकार का पुतला फूंकेगे। बसों में भी प्रचार शुरू करेंगे। सचिव अवतार सिंह व उरमनदीप सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जनतक मांग 10 हजार सरकारी बसें करने व कर्मचारियों को पक्का करने की गई है। इस मौके पर दविंदर सिंह, जरनैल सिंह, राजखान, अमरजीत सिंह, जतिंदरजीत सिंह, हरदेव सिंह, बलजीत सिंह, जगमोहन सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।