श्रीलंकाई नौसेना ने किया भारतीय मछुआरों पर हमला, फायरिंग में एक जख्मी

 

श्रीलंकाई नौसेना का भारतीय मछुआरों पर हमला, फायरिंग में एक जख्मी

श्रीलंकाई नौसेना की ओर से किए गए फायरिंग में तमिलनाडु के कोडियाकरई तट पर मौजूद मछुआरों में से एक घायल हो गया। उसे सिर पर चोट लगी है। अन्य मछुआरों के साथ मौजूद नगपट्टिनम जिले (Nagapattinam district) के मछुआरा जख्मी हो गया।

नागापट्टिनम, प्रेट्र।  तमिलनाडु के दस मछुआरों पर श्रीलंका की ओर से अचानक हमला किया गया जिसमें एक के जख्मी होने की खबर है। मामले में जांच की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास कोडियाकराई तट के नजदीक मछली पकड़ रहे कुछ मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर गोलियां चलाईं जिसमें नागपट्टिनम जिले का एक मछुआरा घायल हो गया।  अक्कराइपेट्टइ (Akkaraipettai) और कीचनकुप्पाम (Keechankuppam) के कुल दस मछुआरे 28 जुलाई को नागापट्टिनम बंदरगाह से मेकैनिक नाव पर सवार हो मछली पकड़ने के लिए रवाना हुए थे। यह जानकारी आज मतस्यपालन विभाग के अधिकारियों ने दी। इससे पहले भी श्रीलंका की ओर से तमिलनाडु के मछुआरों पर हमले होते रहे हैं। 

अधिकारियों के मुताबिक जब मछुआरे सोमवार तड़के अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास कोडियाकराई तट के दक्षिण-पूर्व समुद्री इलाके में मछली पकड़ रहे थे, तभी वहां गश्त लगा रहे श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर मछुआरों पर गोलियां चलाईं।मछली पकड़ने गए दीपनराज नामक मछुआरे ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा, 'श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने क्षेत्र में कई नौकाओं पर हमला करना शुरू कर दिया। पहले उन्होंने पत्थर फेंके और फिर गोलियां चलाईं। एक गोली हमारी नाव की ओर आई और एक हिस्से को छेदती हुई कलाइसेलवन नामक मछुआरे को लगी, और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद  हमने तुरंत अपने नाव को तट की ओर वापस मोड़ दिया।' मछुआरे ने इस बात पर जोर देते हुए बताया कि जिस वक्त हमला हुआ था ये सभी भारतीय सीमा में थे। 

जख्मी मछुआरा अक्कराइपेट्टइ का रहने वाला है। नागापट्टिनम के जिलाधिकारी डॉक्टर अरुण थांबुराज ने इन सभी मछुआरों से मुलाकात की और इनका हाल लिया। घटना के बारे में भी सभी जानकारी विस्तार से ली। तटीय सिक्योरिटी ग्रुप के पुलिस व मतस्य विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। इस घटना के बाद से मछुआरों के बीच तनाव है। घायल मछुआरे को नागपट्टिनम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तटीय सुरक्षा समूह की पुलिस के अलावा मत्स्य विभाग के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।