पूर्व सैनिकों की समस्याओं का हर हाल में होगा समाधान : डीएम बागेश्वर

 

सभी विभागों के अधिकारी सैनिकों की शिकायतों का हर हाल में समाधान करेंगे।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि सैनिक कठिन परिस्थितियों के बाजवूद देश की सुरक्षा के लिए अपना पूर्ण योगदान देते हैं। उनकी भी समस्याएं होती हैं। जिला प्रशासन समय पर समस्याओं का समाधान करेगा।

 संवाददाता, बागेश्वर: सेवारत एवं पूर्व सैनिकों की शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण किया जाएगा। उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। सैनिकों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। सभी विभागों के अधिकारी सैनिकों की शिकायतों का हर हाल में समाधान करेंगे।

गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि सैनिक कठिन परिस्थितियों के बाजवूद देश की सुरक्षा के लिए अपना पूर्ण योगदान देते हैं। उनकी भी समस्याएं होती हैं। जिला प्रशासन समय पर समस्याओं का समाधान करेगा। उन्होंने बताया कि छह प्रकरणों का नियमानुसार समाधान हो गया है।इंद्र सिंह पुत्र गोविंद ने शिकायत दर्ज की थी। पुराने सीएमओ कार्यालय मंडलसेरा में पेड़ों कटान करने की मांग की थी। प्रभागीय वनाधिकारी ने पेड़ों के पातन के लिए छपान आदि की कार्रवाई की है। पेड़ों के कटान के लिए धनराशि वन निगग को जमा करनी है और पेड़ तब काटे जाएंगे। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जीएस बिष्ट, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, एसडीएम प्रमोद कुमार, जयवर्धन शर्मा, ईई लोिनवि संजय पांडे, अनिल कुमार आदि मौजूद थे। 

सुरक्षा व्यवस्था जांची

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित ईवीएम मशीन के लिए बनाए गए स्ट्रॉग रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सुरक्षा कर्मियों से लापरवाही नहीं बरतने को कहा। इस दौरान एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, एसडीएम योगेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, आरसी आर्य, तहसीलदार दीपिका आर्य आदि मौजूद थे।