दिल्ली के कालकाजी में किर्गिस्तानी महिला और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे की हत्या


दक्षिण दिल्ली में कमरे में मृत पाई गई विदेशी महिला, नजदीक में मिला 16 महीने की बच्ची का शव
संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक कालकाजी स्थित के ब्लाक में संदिग्ध परिस्थितियों में एक कमरे में विदेशी महिला मृत पाई गई। वहीं महिला के साथ एक 16 माह की बच्ची भी मृत मिली है।

नई दिल्ली। कालकाजी थाना क्षेत्र स्थित के ब्लाक में रहने वाली उज्बेकिस्तान की रहने वाली महिला के घर में उसकी किर्गिस्तान की रहने वाली दोस्त और उसके बेटा संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला और उसके बेटे की चाकू मारकर हत्या की गई है। दोनों के शरीर पर चाकू मारने के कई निशान पाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर कैलाश पार्ट- 2 इलाके में किर्गिस्तान की रहने वाली माइस्कल अपने भारतीय पति विनय चौहान और बेटे मानस के साथ रहती थी। महिला का बीती रात अपने पति के साथ अस्पताल जाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसका पति उसे घर में छोड़कर अपने दोस्त वाहिद से मिलने चला गया था। जिसके बाद माइस्कल ने कालकाजी इलाके में रहने वाली अपनी उज्बेकिस्तानी दोस्त मत्लुबा को फोन किया और उसे मदद के लिए बुलाया।

मत्लुबा अपने दोस्त अविनाश के साथ वहां पहुंची उसे अस्पताल लेकर गई इसके बाद वह माइस्कल को लेकर अपने कालकाजी स्थित घर में आ गई। जहां सुबह मानस और माइस्कल मृत पाए गए। मत्लुबा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।