दलहन, तेलहन व मोटे अनाज की खेती में लक्ष्य से दूर पूर्वी सिंहभूम

 

लक्ष्य के अनुरूप अब तक दलहन, तेलहन व मोटे अनाज के फसलों के अच्छादन में पिछ़ड़ रहा है।
 मोटे अनाज की खेती पर संकट के बादल छा गए हैं। इस संबंध में किसान रमेश किस्कू कहते हैं कि इसका सबसे बड़ा कारण है सरकार का सही दिशा में किसानों को जानकारी नहीं देना। मोटे अनाजों से लाभ ही लाभ है।

 जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिले में कृषि विभाग द्वारा दिए गए लक्ष्य के अनुरूप अब तक दलहन, तेलहन व मोटे अनाज के फसलों के अच्छादन में पिछ़ड़ रहा है। तेलहन में जहां अब तक लक्ष्य का 13 प्रतिशत, दलहन में लक्ष्य का 49 प्रतिशत तथा मोटे अनाज में मात्र 13 प्रतिशत ही अच्छादन हो पाया।

जिला कृषि विभाग के अधिकारियों से बात करने पर बताया कि मोटी फसल हो या दलहन, तेलहन किसानों को हमेशा प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि प्रारंपरिक खेतों की ओर दुबारा किसान लौट सके। जिला कृषि विभाग के आंकड़ें को देखें तो 2021 में अब तक किसी ने नहीं लगाया सोयाबीन, बाजरा व मड़ुआ की फसल। इस संबंध में जिले के प्रगतिशील किसान पटमदा निवासी यदुनाथ गोराई कहते हैं कि चूंकि मोटे अनाज की खेती किसान इसलिए नहीं कर पाते कि उसमें आउटपुट नहीं है। जिले में नकदी फसलों की ओर किसानों का रूझान है, जैसे सब्जी व फल की खेती।

मजबूरी में किसान करते हैं मोटे फसल की खेती

मोटे अनाज की खेती पर संकट के बादल छा गए हैं। इस संबंध में किसान रमेश किस्कू कहते हैं कि इसका सबसे बड़ा कारण है सरकार का सही दिशा में किसानों को जानकारी नहीं देना। मोटे अनाजों से लाभ ही लाभ है, लेकिन सरकार इनकी सरकारी खरीद, भंडारण और वितरण का कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण किसान मोटे अनाज की खेती से कतरा रहे हैं। यह भी एक कारण है कि किसान इन फसलों की खेती मजबूरी में ही करते हैं।

पूर्वी सिंहभूम जिले में 2020 में लगायी गयी फसल

हेक्टेयर में फसल लक्ष्य अच्छादन प्रतिशत में

धान - 110000 101200 92

मक्का - 11820 11229 95

दलहन - 22200 15207 68

तेलहन - 2650 599 22

मोटे अनाज - 1190 167 14

पूर्वी सिंहभूम जिले में 2021में लगायी गयी फसल हेक्टेयर में

फसल लक्ष्य अच्छादन प्रतिशत में

मक्का - 11820 72 10 61

दलहन - 22200 10896 49

तेलहन - 2650 345 13

मोटे अनाज - 1190 167 14

2021 में लगाए गए तेलहन फसल हेक्टेयर में

फसल लक्ष्य अच्छादन प्रतिशत

मूंगफली - 995 150 15

तिल - 405 154 38

सोयाबीन - 300 000 00

सूर्यमुखी - 105 05 04

सरगुजा - 793 32 04

अंडी - 52 04 04

2021 में लगाए गए मोटे अनाज हेक्टेयर में

फसल लक्ष्य अच्छादन प्रतिशित

ज्वार- 150 165 110

बाजरा - 40 00 00

मडुआ - 1000 02 0.20