फिर जागा WWE रेसलर जॉन सीना का भारत प्रेम, इस बार हुए अरशद वारसी के ट्रांसफॉर्मेशन लुक के कायल

 

जॉन सीना, अरशद वारसी, फोटो साभार: Instagram
अरशद का ये ट्रांसफॉर्मेशन जाने- माने रेसलर जॉन सीना को भी खासा पसंद आया है। जिसके चलते जॉन सीना ने अरशद वारसी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसे देख अरशद वारसी के भारतीय फैन भी खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं।

 नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी इन दिनों खासे चर्चा में बने हुए हैं। अरशद ने हाल ही में गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। जिसे लेकर वो खासी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अरशद का ये ट्रांसफॉर्मेशन जाने- माने रेसलर जॉन सीना को भी खासा पसंद आया है। जिसके चलते जॉन सीना ने अरशद वारसी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसे देख अरशद वारसी के भारतीय फैन भी खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे तरफ जॉन सीना का भारत प्रेम एक बार फिर से नजर आ रहा है।

दरअसल जॉन सीना अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वो ना केवल अपनी बल्कि कई भारतीय हस्तियों की तस्वीरें भी शेयर करते हैं। ये देख उनके भारतीय फैंस भी खासे खुश नजर आते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से जॉन सीना ने अपने भारत के प्रति प्रेम को दिखाया है। जॉन सीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अरशद वारसी के लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर शेयर की है।

कई लोगों ने जॉन सीना द्वारा शेयर की गई अरशद वारसी की इस तस्वीर पर कमेंट किया है। लोगों ने अरशद वारसी की इस तस्वीर पर उनकी जमकर तारीफ की है। इसके अलावा जॉन सीना के भारत प्रेम पर भी प्यार बरसा रहे हैं। कई लोग कमेंट कर अरशद वारसी की तारीफ करते हुए उन्हें कूल बता रहे हैं तो वहीं कई लोग उनकी बॉडी को जॉन सीना की बॉडी से भी कम्पेयर कर रहे हैं।

बता दें कि ये कोई पहली नहीं है इससे पहले भी जॉन सीना कई भारतीय सितारों की तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। जॉन सीना तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखते हैं। वो केवल तस्वीरें ही शेयर करते हैं। इससे पहले जॉन सीना ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर उनकी तस्वीर शेयर की थी। इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद भी जॉन सीना ने उनकी तस्वीर शेयर की थी। जॉन सीना का इंस्टाग्राम रेंडम तस्वीरों से भरा हुआ है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के बायो में लिखा है, 'मेरे इंस्टाग्राम पर आपका स्वागत है। इन फोटो को मैं बिना किसी स्पष्टीकरण के पोस्ट कर रहा हूं। इन्हें कैसे समझना है यह आपके ऊपर है, धन्यवाद।'