
Delhi Crime News पुलिस टीम ने आसपास के इलाके में लगे 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में पुलिस को आरोपित तो नजर आया लेकिन उसका चेहरा पहचान में नहीं आया। इसके बाद पुलिस टीम ने सूत्रों से आरोपित के बारे में पता करना शुरू किया।
नई दिल्ली, संवाददाता। बाहरी जिला पुलिस ने हत्या के मामले को सुलझाते हुए कमल उर्फ करण नामक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 22 फरवरी को पश्चिम विहार ईस्ट थाना क्षेत्र स्थित डिस्टिक्ट पार्क के पास एक बेसुध शख्स के पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि घायल शख्स के ऊपर चाकू से वार के कई निशान हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ठीक इसी दौरान पुलिस को पता चला कि बालाजी अस्पताल में एक घायल शख्स को डिस्टिक्ट पार्क से ही लाया गया है।
इस शख्स की पहचान संतोष सिंह के रूप में हुई। संतोष ने पुलिस को बताया कि उन पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला किया है। दोनों मामलों से जुड़ी कड़ियों को पुलिस ने जोड़ते हुए यह अंदाजा लगाया कि वारदात के पीछे एक ही आरोपित का हाथ है। इसके बाद पश्चिम विहार ईस्ट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने संतोष कुमार से पूछताछ की तो पता चला कि जिस अंजान शख्स ने उनके ऊपर चाकू से हमला किया उसके हाथ के पर सफेद धब्बा है।
इसके बाद पुलिस टीम ने डिस्टिक्ट पार्क में घटनास्थल पर छानबीन के लिए श्वान की मदद ली। श्वान को एक मफलर मिला, जिस पर खून के धब्बे थे। इसके बाद श्वान गंध का पीछा करता हुआ दूसरे पार्क में गया। यहां से पुलिस को मृतक का परिचय पत्र प्राप्त हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने आसपास के इलाके में लगे 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में पुलिस को आरोपित तो नजर आया, लेकिन उसका चेहरा पहचान में नहीं आया। इसके बाद पुलिस टीम ने सूत्रों से आरोपित के बारे में पता करना शुरू किया।
छह मार्च को पुलिस को पता चला कि इस घटना के पीछे कमल का हाथ हो सकता है। पुलिस ने कमल से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। उसने दोनों मामलों में शामिल होने की बात कुबूल कर ली। उसने कहा कि वह ऐसे राहगीर को निशाना बनाता था, जो अकेले चल रहा होता है। सुनसान रास्ते पर वह उन्हें रोककर कटर दिखाता और लूटपाट करता। पुलिस ने उसके पास से पेपर कटर व चाकू बरामद कर लिय