युद्ध के 32वें दिन यूक्रेन का बड़ा दावा- अब तक युद्ध में रूस के 16,600 सैनिक मारे गए

 

Breaking News Today : युद्ध के 32वें दिन यूक्रेन का बड़ा दावा- अब तक युद्ध में रूस के 16,600 सैनिक मारे गए

Breaking Hindi News Updates: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध एक महीने के बाद भी जारी है। दोनों देशों के बीच अब तक कोई सुलह नहीं हो पाई है। इस युद्ध में हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। जबकि, लाखों लोग पलायन कर चुके हैं।

HighLights

  1. रूस और यूक्रेन युद्ध का आज 32वां दिन है।
  2. युद्धग्रस्त यूक्रेन को अमेरिका 100 मिलियन डालर की नई सुरक्षा सहायता देगा।
  3. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस और यूक्रेन युद्ध का आज 32वां दिन है। युद्ध के 31वें दिन तक रूस ने यूक्रेन पर लगातार हमले किए। इन हमलों में यूक्रेन को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, यूक्रेन ने भी रूस पर जवाबी कार्रवाई की है। वहीं, युद्धग्रस्त यूक्रेन को अमेरिका 100 मिलियन डालर की नई सुरक्षा सहायता देगा। इस सहायता का उद्देश्य यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्रालय की सीमा सुरक्षा प्रदान करने, कानून प्रवर्तन कार्यों को बनाए रखने और महत्वपूर्ण सरकारी बुनियादी ढांचे की रक्षा करने की क्षमता को बढ़ाने के लिए है। साथ ही जो बाइडन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पोलैंड में 'कसाई' कहकर संबोधित किया है। बाइडन ने यह भी कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध अब अपने दूसरे महीने में पहुंच गया है। इस युद्ध ने पश्चिम को एकजुट कर दिया है। 

  • 02:55 PM, 2022-03-27T15:52:58

    रूस के हमले में तेल डिपो हुआ तबाह

    रूस के मिसाइल हमले में यूक्रेन के रिव्ने ओब्लास्ट में एक तेल डिपो पूरी तरह तबाह हो गया है। रिव्ने के गवर्नर विताली कोवल ने बताया कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।

  • 02:43 PM, 2022-03-27T15:52:58

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया हादसे पर दुख

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। आपको बता दें कि चित्तूर में बीती रात हुए बस दुर्घटना में कुल 7 लोगों की मौत हो गई और 45 लोग घायल हो गए।

  • 02:32 PM, 2022-03-27T15:52:58

    शाहनवाज हुसैन ने महबूबी मुफ्ती पर निशाना साधा

    बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन ने महबूबी मुफ्ती पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती पाकिस्तान की वकालत क्यों करतीं हैं? जो पाकिस्तान खुद स्थिर नहीं है उस देश से महबूबा मुफ्ती बात करने की बात कर रहीं हैं। वह मानें कि जब भी पाकिस्तान, आतंकियों और आतंकियों के शव पर जाकर वह रोती थीं तब जम्मू-कश्मीर का माहौल खराब हुआ है।

  • 02:20 PM, 2022-03-27T15:52:58

    बीरभूम हिंसा की जांच में जुटी CBI

    बीरभूम हिंसा की जांच में जुटी CBI

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम हिंसा मामले की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो की फोरेंसिक टीम रामपुरहाट पहुंची।

  • 01:57 PM, 2022-03-27T15:52:58

    यूक्रेन का दावा

    यूक्रेन के सशस्त्र बलों का दावा है कि जब से युद्ध शुरू हुआ। तब से लेकर 27 मार्च तक रूस को काफी नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन के मुताबिक, अब तक युद्ध में रूस के 16,600 सैनिक मारे गए हैं।

  • 01:55 PM, 2022-03-27T15:52:58

    यूके के रक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा

    यूके रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रूसी सेना डोनबास में यूक्रेन के सैनिकों को घेरने की कोशिश पर ध्यान केंद्रित कर रही है। मंत्रालय ने 27 मार्च को कहा कि रूसी सैनिक उत्तर में खार्किव और दक्षिण में मारियुपोल से आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

  • 01:47 PM, 2022-03-27T15:52:58

    बीरभूम जिले में बरामद हुए कच्चे बम

    बीरभूम जिले में बरामद हुए कच्चे बम

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सिकंदरपुर गांव में फुटबाल मैदान के पास एक प्लास्टिक की थैली में पुलिस ने कच्चे बम बरामद किए हैं। इन बमों को निष्क्रिय करने के लिए सीआईडी की बम स्क्वायड टीम को बुलाया गया है।

  • 01:44 PM, 2022-03-27T15:52:58

    मालदीव के गृह मंत्री इमरान अब्दुल्ला से मिले विदेश मंत्री

    मालदीव के गृह मंत्री इमरान अब्दुल्ला से मिले विदेश मंत्री

    विदेश मंत्री डा एस जयशंकर ने मालदीव के गृह मंत्री इमरान अब्दुल्ला से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने कानून प्रवर्तन में प्रशिक्षण सहयोग पर चर्चा की।

  • 01:13 PM, 2022-03-27T15:52:58

    लवीव शहर में हमले के बाद उठता दिखा धुआं

    लवीव शहर में हमले के बाद उठता दिखा धुआं

    यूक्रेन पर रूस के हमले जारी है। इसी बीच यूक्रेन के लवीव शहर को रूस ने निशाना बनाया है। लवीव में हमलों के बाद भारी धुआं उठता हुआ दिखाई दिया।

  • 01:01 PM, 2022-03-27T15:52:58

    चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नगर निगम में बीजेपी को फिर से एक बार सेवा करने मौका दिया है। चंडीगढ़ आधुनिक विश्व के इतिहास में नियोजित शहरों की श्रेणी में सबसे विकसित शहर है। मैं चंडीगढ़ प्रशासन को बधाई देता हूं कि उन्होंने चंडीगढ़ में बदलाव के साथ चलने का क्रम बनाया है।

  • 12:44 PM, 2022-03-27T15:52:58

    रजत जयंती के समापन समारोह में पहुंचे राष्ट्रपति

    रजत जयंती के समापन समारोह में पहुंचे राष्ट्रपति

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान राज्यपाल राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

  • 12:36 PM, 2022-03-27T15:52:58

    'अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अपनी 100 फीसदी क्षमता से चलेंगी'

    केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज से सारी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अपनी 100 फीसदी क्षमता से खुल चुकी हैं। आज देश में गर्मी के अनुसूची के आधार पर 135 नई उडानों का उद्घाटन किया है। उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ के साथ मैंने गोरखपुर-वाराणसी की उडान की शुरूआत की है।

  • 12:28 PM, 2022-03-27T15:52:58

    DRDO ने किया सफल परीक्षण

    DRDO अधिकारी के मुताबिक, भारत ने आज ओडिशा के बालासोर के तट पर मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया है।

  • 12:26 PM, 2022-03-27T15:52:58

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान

    जन कल्याणकारी अहिंसा यात्रा के समापन कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अहिंसा कि पराकाष्ठा देखनी हो तो वह जैन धर्म है। आज के माहौल में भी पूरे विश्व में हिंसा देखने को मिलेगी। यह चर्चा प्रत्यक्ष रूप से देखने और सुनने को मिलेगी। आतंकवाद की घटनाएं भी कई देशों में चल रही हैं।

  • 12:10 PM, 2022-03-27T15:52:58

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का बयान

    दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 3 अक्टूबर 2014 को मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की थी और आज 87वां संस्करण पूर्ण हुआ। सबसे बड़ी बात है कि PM ने कभी भी इस मंच का राजनीतिक उपयोग नहीं किया है, वो इस दौरान समाज के सभी पहलू को छूने का प्रयास करते हैं।

  • 12:06 PM, 2022-03-27T15:52:58

    युद्ध में अब तक मारे गए 139 बच्चे

    रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है। 24 फरवरी से शुरू हुए युद्ध में यूक्रेन में अब तक 139 बच्चों की मौत हो चुकी है। द कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, रूस के हमले में 139 बच्चे मारे गए और 205 से अधिक घायल हो गए हैं।

  • 12:03 PM, 2022-03-27T15:52:58

    विदेश मंत्री डा एस जयशंकर ने कहा

    मालदीव में नेशनल कालेज फार पुलिसिंग एंड ला एनफोर्समेंट के उद्घाटन के अवसर पर विदेश मंत्री डा एस जयशंकर ने कहा कि मालदीव की इंडिया फर्स्ट की नीति और भारती की पड़ोसी पहले की नीति केवल वाक्यांश नहीं हैं, बल्कि भारत-मालदीव संबंधों का आधार है।

  • 12:01 PM, 2022-03-27T15:52:58

    मालदीव और भारत के बीच सहयोग मजबूत हो रहा है- अब्दुल्ला शाहिद

    मालदीव के विदेश मामलों के मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए सहयोगात्मक प्रयास की आवश्यकता है। यह इस वास्तविकता के समर्थन में है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मालदीव और भारत के बीच सहयोग भी मजबूत हो रहा है।

  • 11:26 AM, 2022-03-27T15:52:58

    पीएम मोदी कर रहे मन की बात, भारत की नई उपलब्धि का किया जिक्र

    पीएम मोदी कर रहे मन की बात, भारत की नई उपलब्धि का किया जिक्र

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश से मन की बात कर रहे हैं। अपने संबोधन में पीएम ने भारत की हाल ही की कुछ सफलताओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत से पहले निर्यात का आंकड़ा 100-200 बिलियन तक हुआ करता था अब आज भारत 400 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है, इसका मतलब ये है कि दुनियाभर में भारत में बनी चीज़ों की मांग बढ़ रही है और भारत की सप्लाई चेन दिनों-दिन और मजबूत हो रही है।

  • 10:47 AM, 2022-03-27T15:52:58

    संजय राउत ने महबूबा मुफ्ती पर साधा निशाना

    संजय राउत ने महबूबा मुफ्ती पर साधा निशाना

    PDP चीफ महबूबा मुफ्ती के बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती की पार्टी बीजेपी की खास दोस्त रही है। उनकी पार्टी के साथ बीजेपी ने सरकार बनाई थी। उनकी पार्टी हमेशा पाकिस्तान समर्थन रही है इसके बावजूद बीजेपी ने उनके साथ सरकार बनाई। वो जो बोल रही हैं उसके लिए बीजेपी जिम्मेदार है।

  • 10:35 AM, 2022-03-27T15:52:58

    40 देशों की कुल 60 विदेशी एयरलाइनों को दी गई मंजूरी

    नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सेवाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति दी है। ग्रीष्मकालीन अनुसूची 2022 के दौरान 40 देशों की कुल 60 विदेशी एयरलाइनों को भारत के लिए 1783 फ्रीक्वेंसी संचालित करने की मंजूरी दी गई है।

  • 10:25 AM, 2022-03-27T15:52:58

    मायावती ने बसपा की समीक्षा बैठक बुलाई

    मायावती ने बसपा की समीक्षा बैठक बुलाई

    बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक बुलाई हैं।

  • 10:10 AM, 2022-03-27T15:52:58

    भारत में कोरोना वायरस के लिए 6,20,251 सैंपल टेस्ट किए गए

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 6,20,251 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 78,69,22,965 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

  • 09:51 AM, 2022-03-27T15:52:58

    मिजोरम में नकली नोट के साथ एक महिला गिरफ्तार

    मिजोरम में नकली नोट के साथ एक महिला गिरफ्तार

    मिजोरम में विशेष नारकोटिक्स पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर आइजोल में 500, 200 और 100 रुपये के 11,35,600 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। साथ ही उन्होंने इन नकली नोट के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।

  • 09:48 AM, 2022-03-27T15:52:58

    5 वर्षों में एयर कनेक्टिविटी में काफी परिवर्तन हुआ- सीएम योगी

    5 वर्षों में एयर कनेक्टिविटी में काफी परिवर्तन हुआ- सीएम योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअली गोरखपुर से वाराणसी के लिए नई उड़ान के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। CM ने कहा प्रदेश में विगत 5 वर्षों में एयर कनेक्टिविटी में काफी परिवर्तन हुआ है।

  • 09:31 AM, 2022-03-27T15:52:58

    छत्तीसगढ़ के मुख्य चुनाव अधिकारी का ट्विटर अकाउंट हैक

    छत्तीसगढ़ के मुख्य चुनाव अधिकारी का ट्विटर अकाउंट आज सुबह कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिखा राजपूत तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया अकाउंट को रिस्टोर किया जा रहा है। पुलिस की साइबर सेल को घटना की सूचना दे दी गई है।

  • 09:25 AM, 2022-03-27T15:52:58

    अमेरिका देगा यूक्रेनी नागरिकों को शरण

    रूस के हमले के बाद लाखों लोग यूक्रेन को छोड़कर चले गए हैं। इसी बीच अमेरिका ने यूक्रेनी नागरिकों को आश्रय देने का निर्णय लिया है। अमेरिका एक लाख यूक्रनी नागरिकों को आश्रय देगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यूक्रेनी शरणार्थियों की मदद करने के लिए अपनी हम जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। वह संयुक्त राज्य पर भरोसा कर सकते हैं।

  • 09:23 AM, 2022-03-27T15:52:58

    भारत में COVID-19 के 1,421 नए मामले सामने आए

    भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 1,421 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, 1,826 लोग डिस्चार्ज हुए और 149 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

    कुल मामले: 4,30,19,453
    सक्रिय मामले: 16,187
    कुल रिकवरी: 4,24,82,262
    कुल मौतें: 5,21,004
    कुल वैक्सीनेशन: 1,83,20,10,030

  • 08:44 AM, 2022-03-27T15:52:58

    'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम

    'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

  • 08:41 AM, 2022-03-27T15:52:58

    विमान का दूसरा ब्लैक बाक्स बरामद

    समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हुए चीन के विमान का दूसरा ब्लैक बाक्स बरामद कर लिया गया है।

  • 08:29 AM, 2022-03-27T15:52:58

    अलीगंज के अनाज मंडी में लगी आग

    उत्तर प्रदेश के लखनऊ में में बीती रात अलीगंज के अनाज मंडी में आग लग गई। फिलहाल आग को बुझा लिया गया है और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

  • 08:22 AM, 2022-03-27T15:52:58

    यूक्रेनी सेना ने मुक्त कराए दो गांव

    यूक्रेनी सेना ने रूसी हमलों के बीच जपोरिजिया के दो गांवों पोल्तावका व मालिनिव्का को रूसी कब्जे से पूरी तरह मुक्त करा लिया है। दोनों गांवों में सेनाओं के बीच भीषण लड़ाई हुई।

  • 08:16 AM, 2022-03-27T15:52:58

    भारत में COVID-19 के 1,421 नए मामले सामने आए

    भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 1,421 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, 1,826 लोग डिस्चार्ज हुए और 149 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

    कुल मामले: 4,30,19,453
    सक्रिय मामले: 16,187
    कुल रिकवरी: 4,24,82,262
    कुल मौतें: 5,21,004
    कुल वैक्सीनेशन: 1,83,20,10,030

  • 08:10 AM, 2022-03-27T15:52:58

    मारियुपोल को बचाना असंभव है- वोलोडिमिर जेलेंस्की

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त टैंकों, विमानों के बिना मारियुपोल को बचाना असंभव है। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि यूक्रेन रूसी मिसाइलों को शाटगन और मशीनगनों से नहीं मार सकता है। यूक्रेन ने आवश्यक हथियारों के लिए बहुत लंबा इंतजार किया है। 

  • 07:59 AM, 2022-03-27T15:52:58

    चित्तूर में दर्दनाक सड़क हादसा

    चित्तूर में दर्दनाक सड़क हादसा

    आंध्र प्रदेश के चित्तूर में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां बीती रात बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें 7 लोगों की मौत और 45 लोग घायल हो गए हैं। तिरुपति एसपी ने बताया कि तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर बकरापेटा में ड्राइवर की लापरवाही से हादसा हुआ। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया है।

  • 07:54 AM, 2022-03-27T15:52:58

    आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

    दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज क्रमश: 99.11 रुपये प्रति लीटर और 90.42 रुपये प्रति लीटर (क्रमशः 50 पैसे और 55 पैसे की वृद्धि) हुई है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 113.88 रुपये और 98.13 रुपये (क्रमशः 53 पैसे और 58 पैसे की वृद्धि) हुई है। साथ ही चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 104.90 रुपये और डीजल की 95.00 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 108.53 रुपये और डीजल की कीमत 93.57 रुपये प्रति लीटर है।

  • 07:48 AM, 2022-03-27T15:52:58

    आज से फिर शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

    कोरोना संकट से उबरने के बाद दो साल बाद रविवार से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं फिर शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए देश के हवाईअड्डे और एयरलाइन कंपनियां को कोविड नियमों का पालन करना होगा। बता दें कि सरकार ने 23 मार्च, 2020 को भारत में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं को निलंबित करने का फैसला लिया था।

  • 07:46 AM, 2022-03-27T15:52:58

    100 मिलियन डालर की मदद देगा अमेरिका

    यूक्रेन को अमेरिका 100 मिलियन डालर की नई सुरक्षा सहायता देगा। इस सहायता का उद्देश्य यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्रालय की सीमा सुरक्षा प्रदान करने, कानून प्रवर्तन कार्यों को बनाए रखने और महत्वपूर्ण सरकारी बुनियादी ढांचे की रक्षा करने की क्षमता को बढ़ाने के लिए है।