
दिल्ली में शुक्रवार रात को हुए भीषण सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई जबकि अस्पताल में भर्ती मां की हालत गंभीर बनी हुई है। यह भीषण सड़क हादसा हादसा बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु पर हुआ। पीड़ित एक ही परिवार के हैं और आटो में सवार थे।
नई दिल्ली, संवाददाता। देश की राजधानी दिल्ली में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। इस हादसे में एक किशोर की जान चली गई, जबकि मां गभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी-मौत के बीच झूल रही है। यह भीषण सड़क हादसा बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु पर हुआ।
ईशा पांडे (DCP साउथ ईस्ट) के अनुसार, इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोग शिकार हुए। एक 13 वर्षीय लड़के की मृत्यु हो गई, जबकि मां वेंटिलेटर पर है। आटो चालक समेत, पिता और दूसरे बेटे का इलाज चल रहा है। वहीं, आरोपित वाहन चालक मौके से फरार हुआ। हादसे के शिकार सभी चारों सदस्य एक आटो में सवार थे। बताया जा रहा है कि कार और आटो में भीषण टक्कर के बाद यह सड़क हादसा हुआ।