सोनम कपूर की प्रेगनेंसी की खबर से झूम उठे पिता अनिल कपूर, जल्द ही बनने वाले हैं नाना

 

sonam kapoor father anil kapoor will become a grandfather soon actors share his happiness. Photo Credit- Instagram

अनिल कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनकी बेटी सोनम कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी प्रेगनेंसी की खबर शेयर की। इस खबर को सुनने के बाद झक्कास अभिनेता अनिल कपूर खुशी से झूम उठे और उन्होंने बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए यह बात कही।

नई दिल्ली, बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर जल्द ही नाना बनने वाले हैं। सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर पति आनंद आहूजा के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को शेयर करते हुए फैन्स को अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी दी। इस जानकारी के सामने आने के बाद हर कोई सोनम कपूर और आनंद आहूजा को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहा है। सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर जल्द ही नाना बनने जा रहे हैं। अपने घर में नन्हें मेहमान का स्वागत करने के लिए झक्कास एक्टर काफी उत्सुक नजर आए।

अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर ऐसे शेयर की खुशी

सोनम के पिता और बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी खुशी को सोशल मीडिया के जरिए खास अंदाज में शेयर किया। उन्होंने बेटी सोनम कपूर और अपने दामाद आनंद आहूजा की कई अलग-अलग तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'अब मैं अपनी जिंदगी की सबसे मजेदार भूमिका निभाने की तैयारी कर रहा हूं, जोकि नाना की है। हमारी जिंदगी अब पहले की तरह नहीं होने वाली है और मैं इससे ज्यादा किसी चीज का शुक्रगुजार नहीं हो सकता।

सोनम और आनंद आहूजा का किया धन्यवाद

अनिल कपूर ने आगे ट्वीट करते हुए इस खुशी के लिए बेटी सोनम कपूर और दामाद आनंद आहूजा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, 'सोनम कपूर और आनंद आहूजा आपने हमें इस दुनिया सबसे बड़ी खुशी दी है। अनिल कपूर के नाना बनने की खुशी जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर की। फैन्स ने उन्हें इस खुशी के लिए बधाई दी। एक फैन ने उनके इस ट्वीट पर री-ट्वीट करते हुए लिखा, 'अनिल कपूर सर और नाना, यह बिलकुल अविश्वसनीय सा है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'बोले तो एकदम झक्कास' बहुत- बहुत बधाई हो कपूर साहब'। अन्य यूजर ने लिखा, 'क्यूटेस्ट, हैंडसम और एवरग्रीन झक्कास नानू। बहुत-बहुत बधाई हो अनिल सर'।

साल 2018 में हुई थी शादी

अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर की शादी साल 2018 में हुई थीं। लंदन बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा को लंबे समय तक डेट करने के बाद अभिनेत्री

सोनम कपूर ने उनसे 8 मई 2018 को सात-फेरे लिए। दोनों की शादी इंडिया में ही सोनम कपूर की नानी के बांद्रा स्थित घर पर हुई। सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपनी शादी के तीन साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं।