
टोक्यो पैरालिंपिक के भाला फेंक स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुमित आंतिल शादी के बाद रविवार को अपने परिचितों को रिसेप्शन पार्टी दी। मुरथल रोड स्थित गार्डन में रिसेप्शन पार्टी में परिवार और दोस्तों के साथ कई अन्य लोगों को भी बुलाया गया था।
सोनीपत । टोक्यो पैरालिंपिक के भाला फेंक स्पर्धा में विश्व रिकार्ड के साथ देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाले सुमित आंतिल परिणय सूत्र में बंध गए। दिल्ली के लाडपुर की रहने वाली शीतल संग सात फेरे लिए हैं। दोनों की सगाई दिसंबर, 2021 में हुई थी। अमित ने लगन के तौर पर सिर्फ एक रुपया लिया है। अमित ने लोगों को दहेज न लेने का भी संदेश दिया है।
रविवार को शहर के मुरथल रोड स्थित गार्डन में शादी की रिसेप्शन पार्टी
रखी गई। जिसमें सांसद रमेश कौशिक और विधायक मोहन लाल बड़ौली ने वर-वधू को
आशीर्वाद दिया। वहीं, कई खिलाड़ियों सहित खेल विभाग के अधिकारी भी पार्टी
में पहुंचे थे।
टोक्यो पैरालिंपिक में सोनीपत के गांव खेवड़ा के रहने वाले सुमित आंतिल ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। पैरालिंपिक में पहली बार देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सुमित ने भाला फेंक के एफ-64 इवेंट के अपने दूसरे प्रयास में 68.08 मीटर दूर भाला फेंककर विश्व रिकार्ड बनाया था।
बता दें कि बीते साल में टोक्यो पैरालिंपिक में सोनीपत के गांव खेवड़ा के रहने वाले सुमित आंतिल ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। सुमित ने मां की पसंद से दिल्ली की रहने वाली शीतल के साथ शादी की है।