
भाजपा के संगठन में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के कार्यकर्ता सिर्फ मोर्चे तक सीमित नहीं रहे हैं बल्कि आज वे मंडल जिला या प्रदेश में भी नेतृत्व कर अपने दायित्वों का पालन कर रहे हैं। आज दिल्ली के सभी कर दाता केजरीवाल से हिसाब मांग रहे हैं।
नई दिल्ली, संवाददाता। विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में मिली जीत पर प्रदेश भाजपा पूर्वाचल मोर्चा ने रविवार को बुराड़ी में बाइक रैली निकाली। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने कहा कि आज समाज का हर वर्ग केजरीवाल के झूठे वायदों के बारे में समझ चुका है। इसलिए एक बार फिर से जनता भाजपा को निगम में लाने का फैसला कर चुकी है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि यह जीत सिर्फ चार राज्यों तक ही सीमित नहीं रहने वाली है, बल्कि आगामी निगम चुनाव में भी यह डंका दिल्ली में भी बजने वाला है। आज भाजपा के संगठन में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के कार्यकर्ता सिर्फ मोर्चे तक सीमित नहीं रहे हैं, बल्कि आज वे मंडल, जिला या प्रदेश में भी नेतृत्व कर अपने दायित्वों का पालन कर रहे हैं। आज अरविंद केजरीवाल ये सोच रहे हैं कि चार राज्यों में भाजपा जीत गई, अब निगम भी न जीत जाए। इसलिए पहले ही आरोप लगाने लगे हैं।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह विजयोत्सव में
आया हुआ हर कार्यकर्ता कह रहा है कि दिल्ली में गरीबों की पेंशन बंद करने व
मैली होती यमुना को और बदतर स्थिति में लाने वाले को जनता जवाब देगी। आज
दिल्ली के सभी कर दाता केजरीवाल से हिसाब मांग रहे हैं कि आखिर उनके टैक्स
के पैसों का क्या हुआ, उसको कहां उपयोग किया गया।