
रूस और यूक्रेन के बीच 11वें दिन के बाद भी युद्ध जारी है। दोनों देशों के बीच स्थिति लगातार बिगड़ती ही जा रही है। हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की है।वहीं, उत्तर प्रदेश में सातवें और अंतिम चरण के लिए कल वोट डाले जाएंगे।
HighLights
- रूस और यूक्रेन के बीच 11वें दिन के बाद भी युद्ध जारी है।
- यूक्रेन से भारतीयों के घर वापस लौटने का सिलसिला जारी है।
- पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया।
नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस और यूक्रेन के बीच 11वें दिन के बाद भी युद्ध जारी है। दोनों देशों के बीच स्थिति लगातार बिगड़ती ही जा रही है। हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात कर रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने को कहा है। इससे पहले, यूक्रेन ने रूस को हराने के लिए पश्चिम से और सैन्य सहयोग देने की मांग की है। हालांकि, पुतिन ने पश्चिम को चेताया है कि यदि नो फ्लाइ जोन का निर्धारण नहीं हो पाया तो युद्ध और भीषण हो जाएगा। वहीं, उत्तर प्रदेश में सातवें और अंतिम चरण के लिए कल वोट डाले जाएंगे। नौ जिलों की 54 सीटों पर मतदान होंगे। जिसमें पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है। 54 सीटों पर कुल 613 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 2.06 करोड़ मतदाता करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी ने आज पुणे को मेट्रो की सौगात दी। इस दौरान पीएम मोदी ने मेट्रो में भी सफर किया।
-
04:28 PM, 06 Mar,2022
यूक्रेन से 15,900 से अधिक भारतीयों को वापस लाया गया
नागर विमानन मंत्रालय ने बताया कि आपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 11 विशेष नागरिक उड़ानों द्वारा आज 2135 भारतीयों को वापस लाया गया है। इसके साथ ही 22 फरवरी, 2022 को विशेष उड़ानें शुरू होने के बाद से अब तक 15,900 से अधिक भारतीयों को वापस लाया जा चुका है।
-
04:23 PM, 06 Mar,2022
भारत जानता है कि उसे क्या करना है: जर्मन राजदूत
यूक्रेन संकट पर भारत के लिए जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने कहा कि भारत के पास उत्कृष्ट राजनयिक सेवा है, वे जानते हैं कि क्या करना है... यह यूक्रेन या यूरोपीय संघ के बारे में नहीं है, यह वैश्विक विश्व व्यवस्था के बारे में है... हम सभी को इसके खिलाफ एक साथ खड़ा होना है। उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह आक्रमण नहीं कर रहे हैं बल्कि वहां रूसी भाषी लोगों को बचा रहे हैं और अब गोलाबारी और बमबारी हो रही है। नाटो एक रक्षा गठबंधन है, हम कभी आक्रामक नहीं रहे, कभी किसी चीज पर आक्रमण नहीं किया।
-
04:18 PM, 06 Mar,2022
कर्नाटक के 448 छात्रों को यूक्रेन से वापस लाया गया
केएसडीएमए आयुक्त डा मनोज राजन ने बताया कि अब तक कर्नाटक के 448 छात्रों को यूक्रेन से वापस कर्नाटक लाया जा चुका है। अभी भी कर्नाटक के 236 छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। कई छात्र पोलैंड सीमा पर पहुंच गए हैं। मुझे उम्मीद है कि अगले 3-4 दिनों में सभी छात्र सुरक्षित वापस लौट आएंगे।
-
03:34 PM, 06 Mar,2022
यूक्रेन से 10 लाख लोगों का पलायन
सुरक्षा की तलाश में अब 10 लाख से अधिक लोग यूक्रेन से भाग गए हैं और लाखों लोगों के उनके साथ जुड़ने की संभावना है: संयुक्त राष्ट्र
-
03:06 PM, 06 Mar,2022
गोलीकांड पर बीएसएफ के IG आसिफ जलाल ने दी जानकारी
बीएसएफ के IG आसिफ जलाल ने अमृतसर के बीएसएफ कैंप में हुए गोलीकांड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये घटना सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास हुई है, एक कांस्टेबल ने गोली चलाई है। जिसमें BSF के पांच जवानों की मृत्यु हो गई है और एक व्यक्ति घायल है। उन्होंने बताया कि गोली चलाने वाला कांस्टेबल भी घायल है।
-
02:41 PM, 06 Mar,2022
आपरेशन गंगा के तहत अपने नागरिकों को निकाल रहे हैं हम- पीएम
PM मोदी ने पुणे में कहा कि यहां रहने वाले लोग तो अच्छी तरह जानते हैं कि कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर भारत ने किस तरह पूरी दुनिया के सामने अपना सामर्थ्य दिखाया है। अभी आप लोग यूक्रेन संकट के समय भी देख रहे हैं कि कैसे आपरेशन गंगा चलाकर भारत अपने नागरिकों को युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाल रहा है।
-
02:35 PM, 06 Mar,2022
भारत ने यूक्रेन को भेजा सामान
भारत ने भारतीय वायु सेना की विशेष उड़ान के माध्यम से पोलैंड के रास्ते यूक्रेन को मानवीय सहायता भेजी है।
-
02:25 PM, 06 Mar,2022
हंगरी में भारतीय दूतावास का निर्देश
हंगरी में स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि आज आपरेशन गंगा फ्लाइट के अंतिम चरण की शुरुआत की गई है। अपने स्वयं के आवास (दूतावास द्वारा व्यवस्थित के अलावा) में रहने वाले सभी छात्रों से अनुरोध किया जाता है कि वे हंगरी,राकोजी UT 90, बुडापेस्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच पहुंचें।
-
02:05 PM, 06 Mar,2022
भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को संपर्क करने के लिए कहा
भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों से उनके मोबाइल नंबर और स्थान के साथ तत्काल उनसे संपर्क करने को कहा है।
-
01:59 PM, 06 Mar,2022
भारतीय दूतावास ने बुडापेस्ट में बनाया कंट्रोल रूम
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को देखते हुए भारतीयों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। इसी बीच भारत के दूतावास ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी के समन्वय के लिए बुडापेस्ट में एक कंट्रोल रूम बनाया है।
-
01:45 PM, 06 Mar,2022
भारत ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया
न्यूजीलैंड में खेले जा रहे ICC महिला विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को 107 रन से हरा दिया।
-
01:07 PM, 06 Mar,2022
पुणे में बोले पीएम मोदी
पुणे में पीएम मोदी ने कहा कि इस समय देश 75वां आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, भारत की आजादी में पुणे का ऐतिहासिक योगदान रहा है। मैं इस धरती के सभी स्वतंत्र सेनानियों को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। मुझे आज छत्रपति शिवाजी महाराज जी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला है।
-
12:59 PM, 06 Mar,2022
पीएम मोदी ने दी कई सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में मुला-मुथा नदी प्रदूषण उपशमन परियोजना, 140 ई-बसों और बनेर में निर्मित ई-बस डिपो, आरके लक्ष्मण आर्ट गैलरी-संग्रहालय उद्घाटन और शिलान्यास किया।
महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में मुला-मुथा नदी प्रदूषण उपशमन परियोजना, 140 ई-बसों और बनेर में निर्मित ई-बस डिपो, आर.के. लक्ष्मण आर्ट गैलरी-संग्रहालय उद्घाटन और शिलान्यास किया।
-
12:38 PM, 06 Mar,2022
हम सरकार के शुक्रगुजार हैं- भारतीय छात्र
यूक्रेन से लौटी भारतीय छात्रा ने बताया कि हम सभी छात्र हंगरी बार्डर से होते हुए आए हैं। बार्डर क्रास करने में हमें समय लगा, लेकिन भारत सरकार की शुक्रगुजार हूं कि सरकार हमें सुरक्षित भारत वापस ले आई।
हम सभी छात्र हंगरी बॉर्डर से होते हुए आए हैं। बॉर्डर क्रॉस करने में हमें समय लगा लेकिन भारत सरकार की शुक्रगुजार हूं कि सरकार हमें सुरक्षित भारत वापस ले आई: यूक्रेन से लौटी भारतीय छात्र
-
12:35 PM, 06 Mar,2022
कपिल देव के रिकार्ड की रविचंद्रन अश्विन ने की बराबरी
रविचंद्रन अश्विन ने कपिल देव के 434 टेस्ट विकेट के रिकार्ड की बराबरी की। अनिल कुंबले के बाद अश्विन टेस्ट मैचों में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
-
12:29 PM, 06 Mar,2022
यूक्रेन के हालात के बारे में छात्रों ने कहा
क्रीमिया में पढ़ रहे भारतीय छात्रों का एक ग्रुप रूस-यूक्रेन संकट के बीच वापस दिल्ली लौट आया है। उन्होंने वहां के हालात के बारे में बताया कि क्रीमिया में स्थिति सामान्य है। छात्रों का कहना है कि कालेजों ने उन्हें आनलाइन कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति दी है।
-
12:20 PM, 06 Mar,2022
सीएम मनोहर लाल खट्टर का बयान
हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर कहा कि जब यूक्रेन में माहौल थोड़ा शांत हो जाएगा, उसके बाद जिन बच्चों की डिग्री पूरी होने में कुछ ही समय रह गया है, उसे लेकर यूक्रेन के लोगों से बात की जाएगी। जिससे अब बच्चों को दोबारा वहां ना जाना पड़े और यहीं से कुछ हो सके।
-
12:06 PM, 06 Mar,2022
बीएसएफ हेडक्वार्टर में जवान ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां
अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हेडक्वार्टर खासा में एक जवान ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर 2 जवानों की हत्या कर दी। घटना के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया है l
-
12:03 PM, 06 Mar,2022
छात्रों से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में यूक्रेन से भारत वापस लौटे छात्रों से बातचीत की।
-
12:00 PM, 06 Mar,2022
पीएम मोदी ने की मेट्रो की यात्रा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरवारे कालेज मेट्रो स्टेशन से आनंद नगर मेट्रो स्टेशन की यात्रा की। इस दौरान पीएम ने मेट्रो ट्रेन में बैठे स्कूली छात्रों से बातचीत की।
-
11:51 AM, 06 Mar,2022
पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मौजूद रहे।
-
11:48 AM, 06 Mar,2022
यूक्रेन से लौटी भारतीय छात्रा ने क्या कहा
यूक्रेन से लौटी भारतीय छात्रा ने बताया कि वहां पर हालात बहुत खराब हैं। हम बंकर्स में ही रूके थे। बाहर से लगातार मिसाइलें और बंदूकों की आवाजें आ रही थी। अब भारत सरकार वहां फंसे बाकी बच्चों को भी जल्द निकाल ले।
-
11:43 AM, 06 Mar,2022
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पहुंचा विशेष विमान
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एक विशेष विमान IGI एयरपोर्ट पहुंचा।
दिल्ली: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एक विशेष विमान आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट पहुंचा
असम में सुबह 11 बजे तक 20.75% मतदान हुआ
असम में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान जारी है। राज्य चुनाव आयोग का कहना है कि असम में नगर निगम चुनाव के दौरान सुबह 11 बजे तक 20.75% मतदान हुआ है।
-
11:34 AM, 06 Mar,2022
CISF के 53वें स्थापना दिवस पर बोले गृहमंत्री
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CISF के 53वें स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब भारतीय विदेश से वापस आए थे, तब CISF कर्मियों ने साथी भारतीयों की देखभाल करने का जोखिम उठाया और यहां तक कि अपनी जान भी गंवा दी। वे आपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से लौटने वाले नागरिकों की भी देखभाल कर रहे हैं।
कोरोना महामारी के दौरान जब भारतीय विदेश से वापस आए थे तब CISF कर्मियों ने साथी भारतीयों की देखभाल करने का जोखिम उठाया और यहां तक कि अपनी जान भी गंवा दी। वे ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से लौटने वाले नागरिकों की भी देखभाल कर रहे हैं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गाज़ियाबाद,
-
11:26 AM, 06 Mar,2022
पीएम मोदी ने किया छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुणे नगर निगम परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया।
महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे नगर निगम परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया।
-
11:19 AM, 06 Mar,2022
बुडापेस्ट से मुंबई पहुंचा विशेष विमान
यूक्रेन में फंसे भारतीयों की घर वापसी जारी है। इसी बीच भारतीय छात्रों को लेकर एक विशेष विमान बुडापेस्ट से मुंबई पहुंचा।
महाराष्ट्र: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एक विशेष विमान बुडापेस्ट से मुंबई पहुंचा। #RussianUkrainianWar pic.twitter.com/FUh8UIR9HB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 6, 2022 -
10:21 AM, 06 Mar,2022
CISF का 53वां स्थापना दिवस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गाजियाबाद में आयोजित CISF के 53वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की।
-
10:12 AM, 06 Mar,2022
210 भारतीयों को लेकर हिंडन एयरबेस पहुंचा विमान
यूक्रेन से 210 भारतीयों को लेकर भारतीय वायु सेना का विमान बुखारेस्ट (रोमानिया) से गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर पहुंचा।
-
10:09 AM, 06 Mar,2022
भारत में अब तक कोरोना के इतने टेस्ट किए गए
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 9,09,985 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 77,28,24,246 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 9,09,985 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 77,28,24,246 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/npJQtfHbhh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 6, 2022 -
10:06 AM, 06 Mar,2022
सर्बानंद सोनोवाल ने किया मतदान
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ के पोलिंग बूथ-23 में मतदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीजेपी ने असम में जितने काम किए हैं उससे जनता खुश है और उनका कहना है कि बीजेपी ही जनता को विकास के रास्ते पर ले जा सकती है।
असम: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ के पोलिंग बूथ-23 में मतदान किया। #AssamMunicipalPolls
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 6, 2022
उन्होंने कहा, "बीजेपी ने असम में जितने काम किए हैं उससे जनता खुश है और उनका कहना है कि बीजेपी ही जनता को विकास के रास्ते पर ले जा सकती है।" pic.twitter.com/tQDhvq5Rir -
10:04 AM, 06 Mar,2022
असम में मतदान जारी
असम में 80 नगर निकायों के लिए मतदान जारी है। डिब्रूगढ़ में लोग मतदान करने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे।
असम में 80 नगर निकायों के लिए मतदान जारी है। डिब्रूगढ़ में लोग मतदान करने के लिए अपनी बारी आने का इंतज़ार करते दिखे।
-
10:02 AM, 06 Mar,2022
अमेेरिकी राष्ट्रपति से यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बात की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से बातचीत की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इस बारे में ट्वीट भी किया। जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने बाइडेन के साथ यूक्रेन के लिए वित्तीय सहायता, रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को जारी रखने और सुरक्षा के मुद्दों पर पर चर्चा की है।
-
09:51 AM, 06 Mar,2022
पुणे को सौगात देंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पुणे नगर निगम परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण और पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
-
09:29 AM, 06 Mar,2022
देश में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार
भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 5,476 नए मामले सामने आए। जबकि 9,754 लोग ठीक हुए और 158 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 5,476 नए मामले आए, 9,754 रिकवरी और 158 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
कुल मामले: 4,29,62,953
सक्रिय मामले: 59,442
कुल रिकवरी: 4,23,88,475
कुल मौतें: 5,15,036
कुल वैक्सीनेशन: 1,78,83,79,249 -
09:27 AM, 06 Mar,2022
दूध के बढ़े दाम पर क्या बोले लोग
मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि दूध के दाम बढ़ने से परेशानी बढ़ती जा रही है, हर 2-3 महीने में दूध के दाम बढ़ रहे हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है और लोगों के पास रोजगार नहीं है तो परेशानी हो रही है।
दिल्ली: मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए। तस्वीरें आर.के.पुरम सेक्टर-1 की हैं।
एक व्यक्ति ने बताया, "दूध के दाम बढ़ने से परेशानी बढ़ती जा रही है,हर 2-3 महीने में दूध के दाम बढ़ रहे हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है और लोगों के पास रोज़गार नहीं है तो परेशानी हो रही है।