अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा दिन रहने का रिकार्ड बनाकर धरती पर लौट रहे मार्क वैंडे, इस तरह से दी गई विदाई

 

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री मार्क वैंडे हे (फोटो: एएफपी)

Mark Vande Hei अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री ने अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा दिन रहने का रिकार्ड अपने नाम किया है। अंतरिक्ष यात्री मार्क वैंडे हे 355 दिन तक अंतरिक्ष में रहने के बाद धरती पर वापस लौट रहे हैं। इस दौरान उन्हें अंतरिक्ष में अनोखे अंदाज में विदाई दी गई।

वाशिंगटन, मास्को, एएफपी। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अमेरिका ने कई पाबंदियां लगाई है। लेकिन इस बीच अतंरिक्ष से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें नासा के अंतरिक्ष यात्री और रूसी अंतरिक्ष यात्री एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, नासा (NASA) के अंतरिक्ष यात्री मार्क वैंडे हे 355 दिन तक अंतरिक्ष में रहने के बाद धरती पर वापस लौट रहे हैं। नासा का कहना है कि यूक्रेन में युद्ध को लेकर तनाव आईएसएस संचालन को प्रभावित नहीं कर रहा है।

बता दें कि अंतरिक्ष यात्री मार्क वैंडे हे के अलावा फ्लाइट इंजीनियर डबरोव और स्टेशन कमांडर एंटोन श्काप्लेरोव सोयुज भी पृथ्वी पर वापस लौटेंगे।