
LIVE Sarkari Naukri Results 2022: एनटीए द्वारा सीयूईटी 2022 के लिए नोटिफिकेशन कल जारी किया जाएगा। आरबीआइ ने असिस्टेंट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड कर दिए हैं। एसएससी एमटीएस परीक्षा की अधिसूचना और गेट स्कोर कार्ड भी कल जारी होंगे।
HighLights
- NTA जारी करेगा CUET 2022 नोटिफिकेशन
- आरबीआइ ने जारी किए असिस्टेंट एडमिट कार्ड
- ईसीजीसी में 75 पदों के लिए आवेदन शुरू
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा सीयूईटी 2022 के लिए अधिसूचना 22 मार्च को जारी की जाएगी। आरबीआइ ने असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ईसीजीसी लिमिटेड ने 75 प्रॉबेशनरी ऑफिसर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया आज, 21 मार्च से शुरू कर दी है। उधर, दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न यूजी-पीजी कोर्सेस में इस साल दाखिला सीयूसीईटी से लिया जाएगा या परंपरागत कट-ऑफ मार्क्स के आधार पर, इस पर अंतिम निर्णय कल, 22 मार्च को लिया जाना है। उत्तर प्रदेश में हाई स्कूल और इंटर की 24 मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए राज्य सरकार ने यूपी रोडवेज को विशेष बसें चलाने के आदेश दिए हैं। केंद्रीय विद्यालय नोएडा द्वारा वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 24 मार्च को किया जाना है। दूसरी तरफ, स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों के लिए नोटिफिकेशन 22 मार्च 2022 को जारी किया जाना है। उम्मीदवार अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 12 की टर्म 1 परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर स्टूडेंट्स अंक स्कूलों के माध्यम से साझा किए जाने के बाद आपत्तियों को आमंत्रित किए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर, आइआइटी खड़गपुर द्वारा गेट 2022 स्कोर कार्ड जारी किए जाने हैं।
-
03:29 PM, 2022-03-21T15:51:32
NTA CUET 2022: नोटिफिकेशन कल होगा जारी, यूजीसी चेयरमैन ने दी जानकारी
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन ने आज, 21 मार्च 2022 को एक ऑनलाइनमीडिया इंटेरैक्शन के दौरान जानकारी दी कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी कोर्सेस में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए अधिसूचना 22 मार्च 2022 को जारी की जाएगी।
-
03:25 PM, 2022-03-21T15:51:32
RBI Assistant Admit Card 2022 (OUT): आरबीआइ असिस्टेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
भारतीय रिजर्व बैंक ने आरबीआइ ने असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अपनी प्रवेश-पत्र आधिकारिक वेबसाइट, rbi.org.in पर दिए गए लिंक या इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
-
02:55 PM, 2022-03-21T15:51:32
ECGC Recruitment 2022: 75 प्रॉबेशनरी ऑफिसर की भर्ती के लिए आवेदन शुरू
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की कंपनी ईसीजीसी लिमिटेड में 75 प्रॉबेशनरी ऑफिसर की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। कंपनी द्वारा आज, 21 मार्च 2022 को जारी विज्ञापन के मुताबिक आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, ecgc.in पर कैरियर सेक्शन में जाकर ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल 2022 तक कर सकते हैं।
-
02:01 PM, 2022-03-21T15:51:32
DU Admission 2022: डीयू में इस बार प्रवेश सीयूसीईटी से होने पर कल होगा फैसला
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के दिशा में कदम उठाते हुए विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजन के प्रस्ताव को लेकर विश्वविद्यालयों द्वारा सहमति जताई जा चुकी है। इस क्रम में वर्ष 2022 में डीयू में दाखिला सीयूसीईटी के आधार पर होगा या पहले की ही तरह 12वीं के अंकों के आधार पर तैयार कट-ऑफ के अनुसार, इस पर फैसला डीयू एकेडेमिक काउंसिल की बैठक में मंगलवार, 22 मार्च 2022 को होने वाली बैठक होगा। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।
-
12:58 PM, 2022-03-21T15:51:32
UP Board Exam 2022: हाई स्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए यूपी रोडवेस की बसें
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च किया जाएगा। इस में सम्मिलित होने जा रहे 51 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की यातायात को सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) को परीक्षा विशेष बसें चलाने के आदेश दिए गए हैं। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।
-
11:43 AM, 2022-03-21T15:51:32
KV Noida Recrutiment 2022: टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी व अन्य पदों के लिए इंटरव्यू
नोएडा (उत्तर प्रदेश) के सेक्टर 24 में स्थित केंद्रीय विद्यालय में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 24 मार्च को किया जाना है। उम्मीदवार अपने अप्लीकेशन फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स के साथ भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी व योग्यता विवरण इस लिंक से देखें।
-
10:43 AM, 2022-03-21T15:51:32
SSC MTS 2021: केंद्रीय विभागों में हजारों नौकरियों के लिए अप्लीकेशन अलर्ट
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों में मल्टी टास्किंग स्टाफ के घोषित हजारों रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु एमटीएस परीक्षा 2021 की अधिसूचना 22 मार्च को जारी की जानी है और इसी के साथ आवेदन शुरू हो जाएंगे। एसएससी एमटीएस 2021 नोटिफिकेशन और योग्यता की जानकारी इस लिंक से लें।
-
10:06 AM, 2022-03-21T15:51:32
GATE 2022 Score Card: गेट परीक्षा के स्कोर कार्ड डाउनलोड
दूसरी तरफ, आइआइटी खड़गपुर द्वारा गेट 2022 परीक्षा का आयोजन 5 से 13 फरवरी तक किए जाने के बाद नतीजों की घोषणा 17 मार्च को की गयी थी। इसके बाद अब स्कोर कार्ड जारी किए जाने हैं। ऐसे में गेट 2022 में सम्मिलित हुए परीक्षार्थी अपना स्कोर कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा पोर्टल पर लॉग-इन करके डाउनलोड कर सकेंगे। गेट स्कोर कार्ड 2022 डाउनलोड किन स्टेप में करें, इसकी जानकारी इस लिंक से देखें।
-
09:50 AM, 2022-03-21T15:51:32
CBSE 12th Term 1 Result 2022: थ्योरी मार्क्स के लिए 31 मार्च तक ऐसे कराएं आपत्ति दर्ज
सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 12 की टर्म 1 परीक्षाओं के लिए स्टूडेंट्स के थ्योरी मार्क्स स्कूलों के माध्यम से 19 मार्च को जारी किए जाने के बाद छात्रों की आपत्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है। स्टूडेंट्स बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर स्कूल के माध्यम से अपनी आपत्तियों को 31 मार्च 2022 तक दर्ज करा सकेंगे। आपत्ति दर्ज कराने के लिए किन स्टेप को फॉलो करना होगा और क्या है इससे जुड़े नियम, इस लिंक से पढ़ें।