आदेश गुप्ता का AAP सरकार पर हमला, कहा- हर मोर्चे पर विफल हुई है केजरीवाल सरकार

 

आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई।

आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई। आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता से केजरीवाल ने चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किए लेकिन उन्हें कभी निभाया नहीं। दिल्ली के युवा रोजगार न मिलने से परेशान हैं।

नई दिल्ली,  संवाददाता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सोमवार को मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाया। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर केजरीवाल द्वारा किए गए वादे पूरा न करने और सात साल में उनकी विफलताओं के बारे में बताया। मुनिरका, हुमायूपुर, शाहपुरजाट और कोटला बाजार के लोगों के बीच जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार नाकामी गिनाई।

आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई। आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता से केजरीवाल ने चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किए लेकिन उन्हें कभी निभाया नहीं। दिल्ली के युवा रोजगार न मिलने से परेशान हैं लेकिन केजरीवाल गली-गली में शराब के ठेके खुलवा रहे हैं। वह पिछले सात साल में मात्र 440 नौकरियां उपलब्ध करवा पाए हैं।

आदेश गुप्ता ने कहा कि वोटों के लालच में केजरीवाल रोहिंग्या-बांग्लादेशियों को पनाह दे रहे हैं। लंदन-पेरिस की जगह आज दिल्ली दंगों की राजधानी बन चुकी है। पिछले सात साल में न दिल्ली का प्रदूषण खत्म हुआ और न यमुना की सफाई हो पाई। आखिर दिल्ली में ऐसा क्या किया है केजरीवाल ने जो अपनी शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते रहते हैं।

मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकारी पैसा किराए के रूप में दिया जा रहा है। अभियान में प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी, जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, निगम पार्षद भगत सिंह टोकस, राधिका अब्रोल, पूर्व विधायक अनिल शर्मा आदि शामिल हुए।