
LIVE Breaking Hindi News Today: हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस अपने अलावा किसी और पार्टी को सहन नहीं करती। बीजेपी भी नहीं चाहती कि कोई क्षेत्रीय पार्टी हो उन्हें सिर्फ कांग्रेस पार्टी चाहिए और कांग्रेस भी नहीं चाहती।
HighLights
- गुजरात के मोरबी में एक नमक कारखाने की दीवार गिरने से करीब 12 लोगों की मौत हो गई है।
- ठाणे की अदालत ने मराठी अभिनेत्री केतकी चितले को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
- सुप्रीम कोर्ट ने शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को जमानत दे दी है।
नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। दोनों देशों के बीच अब तक सुलह नहीं हो पाई है। ऐसे में दुनियाभर के मुल्क रूस पर पाबंदियां लगा रही हैं। इसी बीच कनाडा ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन समेत लगभग 1000 रूसी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। वहीं, सिविल जज सीनियर डिवीजन मथुरा ने शाही ईदगाह मस्जिद को सील करने के लिए महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दायर याचिका पर अगली सुनवाई 1 जुलाई को तय की है। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को आज सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंडी दे दी है।
Breaking Hindi News Live Updates:
-
03:50 PM, 18 May 2022
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अभिनेता और अभिनेत्री ने लिया संवाद सत्र में हिस्सा
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, तमन्ना भाटिया, अभिनेता आर. माधवन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फिल्म निर्देशक शेखर कपूर, संगीत उस्ताद ए.आर. रहमान और फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ ने कान्स में एक संवाद सत्र में हिस्सा लिया।
-
03:47 PM, 18 May 2022
पेपर लीक मामले में बोले कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह
राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह ने पेपर लीक मामले में बयान दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान पहला राज्य है जो पेपर लीक के मामले में सख्त कार्रवाई करने में आगे आया है। पेपर लीक भाजपा के शासन के दौरान सबसे ज्यादा हुए। लेकिन उन्होंने कभी भी पेपर आउट को लेकर अध्यादेश बनाने की कोशिश नहीं की। भाजपा सिर्फ मुद्दा बनाती है, राजनीति करती है।
-
03:34 PM, 18 May 2022
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना
भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने भगवान परशुराम जयंती पर कहा था कि उनके जीवन का पाठ पाठ्यपुस्तक में जोड़ा जाएगा। फैसले को लागू कर दिया गया है। कांग्रेस केवल वोटबैंक की राजनीति करती है, कांग्रेस के कारण चुनाव रुके और ओबीसी वर्ग का आरक्षण रुका है।
-
03:13 PM, 18 May 2022
हाईकोर्ट ने दिया TMC नेता को CBI के सामने पेश होने का निर्देश
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री और टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी को एसएससी भर्ती अनियमितताओं को लेकर आज शाम 6 बजे सीबीआई के सामने पेश होने का निर्देश दिया।
-
03:09 PM, 18 May 2022
केरल के कोट्टायम शहर में बारिश के बाद हुआ जलभराव
केरल के कोट्टायम शहर के कई इलाकों में आज भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया है। जिसके चलते स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
-
02:58 PM, 18 May 2022
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया मुआवजे का एलान
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने मोरबी में एक नमक कारखाने में दीवार गिरने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को सीएम राहत कोष से 4 लाख रुपये देने की घोषणा की है। सीएम ने मोरबी जिला कलेक्टर को तत्काल बचाव और राहत कार्यों के निर्देश दिए हैं।
-
02:54 PM, 18 May 2022
गुजरात में AIMIM नेता गिरफ्तार
गुजरात में आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता दानिश कुरैशी को अहमदाबाद साइबर क्राइम टीम ने हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि उनके ट्वीट से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
-
02:43 PM, 18 May 2022
सीएम चंद्रशेखर राव ने की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने प्रगति भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
-
02:39 PM, 18 May 2022
मोरबी हादसे में मुआवजे का ऐलान
मोरबी में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। पीएमओ ने इस बात की जानकारी दी है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
02:37 PM, 18 May 2022
गुजरात के मोरबी में 12 लोगों की मौत
गुजरात के मोरबी के हलवाड़ जीआइडीसी में एक नमक कारखाने की दीवार गिरने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। राज्य मंत्री बृजेश मेरजा ने बताया कि घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है। सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है।
-
02:33 PM, 18 May 2022
बारिश के बाद घरों में घुसा पानी
कर्नाटक के बेंगलुरु में बीती रात हुई बारिश के बाद सड़कों और घरों में पानी घुस गया है।
#WATCH कर्नाटक: बेंगलुरु में बीती रात हुई बारिश के बाद सड़कों पर और घरों में जलभराव हुआ। (वीडियो बसवनगर से है) pic.twitter.com/PiKgNR5G2O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2022 -
02:30 PM, 18 May 2022
असदुद्दीन ओवैसी ने साधा भाजपा और कांग्रेस पर निशाना
हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस अपने अलावा किसी और पार्टी को सहन नहीं करती। बीजेपी भी नहीं चाहती कि कोई क्षेत्रीय पार्टी हो उन्हें सिर्फ कांग्रेस पार्टी चाहिए और कांग्रेस भी नहीं चाहती। महाराष्ट्र में कांग्रेस नंबर 1 पार्टी थी और आज तीसरे नंबर पर हो गई है। दिल्ली में शीला दीक्षित की सरकार थी और आज आपका नामों निशान नहीं है। केरल में आप फिर से हार गए। बीजेपी और कांग्रेस की मानसिकता है कि इनके अलावा कोई और पार्टी न हो।
-
02:20 PM, 18 May 2022
जेल से बाहर आया राजीव गांधी का हत्यारा पेरारिवलन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा आज राजीव गांधी के 7 हत्यारों में से एक ए.जी पेरारिवलन को रिहा कर दिया गया है। रिहाई के आदेश के कुछ घंटे बाद एजी पेरारिवलन ने का बयान सामने आया है। उसने कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास था कि मुझे मृत्युदंड देने की कोई आवश्यकता नहीं है। उसने कहा कि मैं आगे का सोचने से पहले अब खुली हवा में सांस लूंगा। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
01:10 PM, 18 May 2022
कल्याणपुरी इलाके में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान
दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया।
#WATCH दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। pic.twitter.com/A9t40jyso7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2022 -
12:34 PM, 18 May 2022
अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेंगे गृहमंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कल 19 मई को दोपहर 12 बजे स्वराज से नए भारत में भारत के विचारों की पुर्नलोकन पर एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेंगे।
-
12:17 PM, 18 May 2022
सत्र न्यायालय के सामने पेश नहीं हुए नवनीत राणा-रवि राणा
मुंबई सत्र न्यायालय ने सांसद और विधायक नवनीत राणा-रवि राणा को आज उनके सामने पेश होने का निर्देश दिया था। लेकिन वे ऐसा करने में विफल रहे। उनके वकील रिजवान मर्चेंट ने कोर्ट से छूट मांगी। सुनवाई की अगली तारीख 15 जून है।
-
12:16 PM, 18 May 2022
बारिश से प्रभावित क्षेत्र पहुंचे मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कैबिनेट मंत्री आर अशोक और मुनिरथना, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि और अन्य अधिकारियों ने चिकमगलूर जाते हुए दक्षिण बेंगलुरु के होसाकेरेहल्ली के पास बारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
-
12:14 PM, 18 May 2022
मराठी अभिनेत्री केतकी चितले को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
महाराष्ट्र के ठाणे की अदालत ने मराठी अभिनेत्री केतकी चितले को पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। केतकी चितले को NCP प्रमुख शरद पवार के खिलाफ फेसबुक पर एक अपमानजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में 15 मई को गिरफ़्तार किया गया था।
-
12:04 PM, 18 May 2022
मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के साथ होंगे निकाय चुनाव
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को आज सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंडी दे दी है। इससे पहले मंगलवार को अदालत में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की याचिका पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को राज्य निर्वाचन आयोग को दो सप्ताह में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी करने के आदेश दिए थे। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
11:31 AM, 18 May 2022
सुप्रीम कोर्ट ने दी इंद्राणी मुखर्जी को जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को जमानत दे दी है।
-
11:24 AM, 18 May 2022
संसद सत्र में शामिल होने पहुंचे पूर्व पीएम महिंदा राजपक्षे
श्रीलंका के पूर्व पीएम महिंदा राजपक्षे आज के संसद सत्र में शामिल होने के लिए संसद पहुंचे। समाचार एजेंसी एएनआइ ने श्रीलंका मीडिया के हवाले से इस बात की जानकारी दी है।
-
11:19 AM, 18 May 2022
टीआरएस एमएलसी के. कविता का बयान
टीआरएस एमएलसी के कविता ने कहा कि कांग्रेस ने चिंतिन शिविर में अपनी पार्टी को पुनर्जीवित करने पर चर्चा की है, हमारा देश बेरोजगारी और सांप्रदायिकता से जूझ रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय दलों की सफलता पर दुख व्यक्त किया। हम सफल हैं क्योंकि हम प्रदर्शन करते हैं। कांग्रेस की तरह हमारे पास नेतृत्व संकट नहीं है।
-
11:09 AM, 18 May 2022
तमिलनाडु में दो बसों के बीच हुई जोरदार टक्कर
बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा पर निशाना साधा
बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह किसी से छिपा नहीं है कि BJP द्वारा धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे कभी भी हालात बिगड़ सकते हैं। आजादी के इतने वर्षों के बाद ज्ञानवापी, मथुरा, ताजमहल व अन्य स्थलों के मामले में षडयंत्र के तहत लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहा है। इससे अपना देश मज़बूत नहीं होगा, BJP को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ ही विशेष कर एक धर्म समुदाय से जुड़े स्थानों के नाम बदलने की प्रक्रिया से अपने देश में शांति, सद्भाव नहीं बल्कि द्वेष की भावना उत्पन्न होगी।
-
-
11:02 AM, 18 May 2022
ज्ञानवापी विवाद की सुनवाई आज नहीं होने की संभावना
वाराणसी में वकीलों के विरोध के बाद ज्ञानवापी विवाद की सुनवाई आज नहीं होने की संभावना है। वकील मदन मोहन यादव ने कहा कि हमने 12 संघ के अध्यक्ष मंत्री को प्रार्थना पत्र दिया है कि ज्ञानवापी प्रकरण की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन में चल रही है। देश-विदेश की नज़रे इस मामले पर है इसलिए हमने इस कार्यवाही को निरंतर चलने देने की अनुमति मांगी है।
-
10:56 AM, 18 May 2022
राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी की रिहाई याचिका पर आया फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे दोषियों में से एक पेरारिवलन को रिहा करने का आदेश दिया है।
-
10:41 AM, 18 May 2022
हार्दिक पटेल ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा
हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया। इसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंदल पर दी है।
-
10:38 AM, 18 May 2022
बिहार और यूपी के दो मजदूर मृत मिलेे
पश्चिम बेंगलुरु के DCP संजीव पाटिल ने बताया कि उल्लाल उप्पनानगर उपकार लेआउट बस स्टैंड के पास कल रात भारी बारिश के बाद बिहार और यूपी के 2 मजदूर पाइपलाइन कार्य स्थल में मृत पाए गए हैं। 3 व्यक्ति स्थल में मौजूद थे जिनमें से एक बच की जान बच गई है। दोनों शवों को साइट से हटाया गया है।
-
10:31 AM, 18 May 2022
बाम्बे स्कूटर स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग
पंजाब के लुधियाना के सुभानी इमारत में बाम्बे स्कूटर स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आज सुबह आग लग गई। फायर आफिसर ने बताया आज सुबह 7 बजे हमें आग लगने की सूचना मिली। 90-95% आग पर काबू पा लिया गया है, बहुत जल्द पूरी आग पर काबू पा लिया जाएगा।
-
10:27 AM, 18 May 2022
राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी की रिहाई याचिका पर आज आएगा फैसला
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के दोषियों में से एक एजी पेरारिवलन की रिहाई वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाने वाला है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पेरारिवलन की समयपूर्व रिहाई की मांग करने वाली याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा हुआ है।
-
10:19 AM, 18 May 2022
बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण सड़कों पर गिरे पेड़
बेंगलुरु में भारी बारिश के बाद वसंत नगर के अंडरपास में जलभराव होने की वजह से एक आटो रिक्शा फंस गया है। यहीं नहीं, मल्लेश्वरम में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पेड़ टूटकर गिर गए हैं, इन पेड़ों को सड़कों से पेड़ हाटने का काम किया जा रहा है।
-
10:13 AM, 18 May 2022
ICMR ने दी कोरोना टेस्ट के बारे में जानकारी
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,34,962 सैंपल टेस्ट किए गए। देश में कल तक कुल 84,49,26,602 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
-
09:52 AM, 18 May 2022
केदारनाथ यात्रा के लिए येलो अलर्ट जारी
रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने 20 मई तक रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बिजली, हवाओं के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
-
09:27 AM, 18 May 2022
असम सरकार में वन मंत्री ने दी बाढ़ के बारे में जानकारी
असम सरकार में वन मंत्री परिमल शुक्ल वैद्य ने बताया कि हर साल काजीरंगा में बाढ़ की स्थिति रहती है, यहां पर बचाव अभियान की व्यवस्था पूरी है। काजीरंगा में 25 से अधिक नाव है, 40 से अधिक देशी नाव तैयार है। हाथी का गुट और जहां लोग फंसे हुए हैं, उसकी बीच दूरी 15 किमी है और जहां लोग फंसे हैं वहां अगर हाथी फंस जाएगा तो दिक्कत होगी। जानवरों को शरण देने के लिए 40 द्वीपों पर काम किया गया है।
-
09:12 AM, 18 May 2022
हिंदू संगठनों ने दिल्ली की जामा मस्जिद पर किया दावा
हिंदू महासभा और यूनाईटेड हिंदू फ्रंट समेत कुछ अन्य हिंदू संगठनों ने पुरानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के मंदिर पर बने होने का दावा कर उस पर अपना हक जताया है। इतना ही नहीं, ज्ञानवापी की तरह जामा मस्जिद का भी सर्वे कराने की मांग को लेकर हिंदू संगठन कोर्ट में जाने तैयारी भी कर रहे हैं। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के एक धड़े के सर्वेसर्वा चक्रपाणि महाराज का कहना है कि दिल्ली में जामा मस्जिद के नीचे औरंगजेब ने सैकड़ों हिंदू मूर्तियों को दबाया है और फिर मस्जिद बनाई है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
09:08 AM, 18 May 2022
यूपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला
यूपी सरकार ने मदरसों को अनुदान सूची से बाहर करने के प्रस्ताव को स्वीकार किया है। 17 मई को हुई कैबिनेट में मदरसों को अनुदान सूची से बाहर करने का फैसला किया गया है।
-
09:05 AM, 18 May 2022
देश में 24 घंटे में मिले COVID-19 के 1,829 नए केस
भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 1,829 नए मामले सामने आए हैं, 2,549 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 33 लोगों की मौत हुई है।
कुल मामले: 4,31,27,199
सक्रिय मामले: 15,647
कुल रिकवरी: 4,25,87,259
कुल मौतें: 5,24,293
कुल वैक्सीनेशन: 1,91,65,00,770 -
08:51 AM, 18 May 2022
दिल्ली सरकार ने मांगी MCD से विस्तृत रिपोर्ट
दिल्ली सरकार ने 1 अप्रैल से राष्ट्रीय राजधानी में बुलडोजर कार्रवाई पर एमसीडी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी।
-
08:48 AM, 18 May 2022
बेंगलुरु में बारिश के बाद कई इलाकों में हुआ जलभराव
कर्नाटक के बेंगलुरु में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया है। जलभराव का ये वीडियो कोठानूर के बिरथी का है।
#WATCH कर्नाटक: बेंगलुरु में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हुआ। (वीडियो कोठानूर के बिरथी से है)
कार्ति पी चिदंबरम के करीबी भास्कर रमन गिरफ्तार
सीबीआई सूत्रों की अनुसार, सीबीआई ने देर रात कांग्रेस नेता कार्ति पी चिदंबरम के करीबी सहयोगी एस भास्कर रमन को गिरफ्तार किया है। भास्कर रमन की गिरफ्तारी पूछताछ के बाद की गई है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
08:33 AM, 18 May 2022
यहां की संस्कृति ने भारत को हमेशा किया आकर्षित- रामनाथ कोविंद
जमैका में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने एक कार्यक्रम में कहा कि हमारा और भारत के प्रतिनिधियों का यहां स्वागत करने के लिए मैं गवर्नर-जनरल पैट्रिक एलन और जमैका का धन्यवाद करता हूं। जमैका और यहां की संस्कृति भारत को हमेशा आकर्षित करती रही है। जमैका के क्रिकेट खिलाड़ी भी भारत में हमेशा पसंद किए गए हैं।
-
08:27 AM, 18 May 2022
पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन
पंजाब में किसान विभिन्न मांगों को लेकर चंडीगढ़-मोहाली बार्डर पर राज्य सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हुए हैं।
-
08:24 AM, 18 May 2022
जमैका में बोले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
जमैका में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि जमैका का भारत में बहुत ही खास स्थान है। 175 साल से भी पहले लगभग 200 भारतीयों को लेकर एक जहाज जमैका में उतरा था। तब से सभी क्षेत्रों से भारतीय इस खूबसूरत देश में आ रहे हैं।
-
08:21 AM, 18 May 2022
मिजोरम में मिले COVID-19 के 12 नए केस
मिजोरम में COVID-19 के 12 नए मामले सामने आए और कोरोना से किसी की भी मृत्यु नहीं हुई है।
कुल मामले: 2,28,034
सक्रिय मामले: 256
कुल डिस्चार्ज: 2,27,081
कुल मृत्यु: 697 -
08:19 AM, 18 May 2022
पीएम मोदी ने दी पूर्व पीएम को जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व पीएम और जद(एस) के अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
-
08:16 AM, 18 May 2022
सुप्रीम कोर्ट में ओबीसी आरक्षण पर आज होगी सुनवाई
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी। सरकार ने राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत की है। आरक्षण देने के आधार को लेकर सरकार का पक्ष सुना जाएगा। इसके बाद निर्णय सुनाया जा सकता है। 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को दो सप्ताह में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी करने के आदेश दिए थे।
-
08:14 AM, 18 May 2022
राजकीय रात्रिभोज में राष्ट्रपति ने की शिरकत
जमैका दौरे पर पहुंचे भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को गवर्नर-जनरल पैट्रिक एलन द्वारा आयोजित राजकीय रात्रिभोज के लिए किंग्स हाउस में आमंत्रित किया गया है।
-
08:13 AM, 18 May 2022
आस्ट्रेलिया ने रूसी पत्रकारों और अधिकारियों पर लगाए नए प्रतिबंध
आस्ट्रेलिया ने रूसी पत्रकारों और अधिकारियों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। आस्ट्रेलिया ने प्रतिबंधों की सूची में रूस के कई पत्रकारों और सिविल सेवकों को शामिल किया है।
-
08:10 AM, 18 May 2022
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा
यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मथुरा के गोवर्धन से दिल्ली जा रही एक बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 34 लोग घायल हुए, जिनसे में से 3 लोगों की मौत हो गई है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि घायलों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
-
08:07 AM, 18 May 2022
कनाडा ने रूसी राष्ट्रपति पर लगाया प्रतिबंध
कनाडा ने यूक्रेन में संघर्ष को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और 1,000 रूसी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इस बात की जानकारी खुद सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री मार्को मेंडिसिनो ने दी है।