केआरके ने जानें क्यों उड़ाया रणवीर सिंह का मजाक, कहा, 'जनता मिनटों में राजपाल यादव बना देती है!'

 

KRK Trolls Ranveer Singh: रणवीर सिंह पर केआरके ने निशाना साधा हैl

KRK Trolls Ranveer Singh रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैl इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन मात्र सवा तीन करोड़ रुपए का व्यापार किया हैl इसे लेकर केआरके ने रणवीर सिंह पर निशाना साधा हैl

नई दिल्ली: रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार 13 मई को रिलीज हुई हैl खास बात ये है कि इस फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने सभी को चौंका दिया हैl इस फिल्म में अपने रिलीज के पहले दिन मात्र तीन करोड़ रुपए का व्यापार किया है जो कि रणवीर सिंह की अब तक रिलीज हुई फिल्मों में सबसे खराब हैl इसे लेकर रणवीर सिंह की चौतरफा आलोचना भी की जा रही हैl

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं

गौरतलब है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैंl इसका खामियाजा अब बॉक्स ऑफिस पर भी उन्हें उठाना पड़ रहा हैl रणवीर सिंह की पिछली फिल्म 83 भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थीl वहीं दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थीl

केआरके ने रणवीर सिंह पर निशाना साधा है

अब केआरके ने रणवीर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा है, 'यह शोबिज का कड़वा सच है कि जनता रणवीर सिंह को राजपाल यादव बिना समय लगाए बना सकती हैl इसके चलते कलाकारों को अपने प्रशंसकों का सम्मान करना चाहिए जो अपनी गाढ़ी कमाई से फिल्में देखकर उन्हें स्टार बनाते हैंl'

जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह के अलावा शालिनी पांडे और रत्ना पाठक शाह की अहम भूमिका है

जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह के अलावा शालिनी पांडे, बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह की अहम भूमिका हैl रणवीर सिंह फिल्म अभिनेता हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैंl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैंl इसे लेकर उनके पास भी काफी उत्साहित रहते हैंl केआरके की बात का अभी तक रणवीर सिंह ने कोई उत्तर नहीं दिया हैl रणवीर सिंह कई फिल्मों में जल्द नजर आनेवाले हैl