
Mahendra Singh Tikait आज रविवार को किसानों के हितों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वेस्ट यूपी के कई स्थानों पर हवन आदि का भी आयोजन किया गया।
मेरठ। Mahendra Singh Tikait आज 15 मई रविवार को पूरे वेस्ट यूपी में किसानों के मसीहा और भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को उनकी 11वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिए जाने का क्रम जारी है। सुबह से ही कई स्थानों पर हवन आदि का भी आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने जीवन भर किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया, उनके द्वारा किसान हितों में किए गए कार्यों को याद किया जा रहा है। मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर सहित कई जगहों पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
बागपत में हवन का आयोजन
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह के निजी कार्यालय पर रविवार को किसान मसीहा स्व. बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 11वीं पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ किया गया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने कहा कि स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने जीवन भर किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया और किसानों को संगठित कर आवाज उठाना सिखाया।
आदर्शों पर चलने का आह्वान
उन्होंने युवाओं और किसानों से किसान मसीहा बाबा टिकैत के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने लोगों को प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर अश्वनी, सुनील, अय्यूब, भूषण, जगदीश, ताहीर आदि मौजूद रहे। वहीं मानव स्पोर्टस क्लब के एनआइएस कबड्डी कोच आलोक मानव ने भी खिलाड़ियों के साथ किसान मसीह स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों कर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर चीनू ठेकेदार, प्रदीप कुमार, पिंटू, मन्नू, संजय खान, आशीष उपाध्याय, आकाश आदि मौजूद रहे।
बुलंदशहर में हवन-पूजन की तैयारी
किसानों के मसीहा कहे जाने वाले स्व. महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि
बुलंदशहर में मनाने की तैयारियां जोरों पर है। लखावटी औरंगाबाद रोड स्थित
नसीबाबाद खूटी गांव के नजदीक स्थित एक होटल में बड़ी संख्या में भाकियू
पदाधिकारी और किसान जुटे हैं। यहां हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया
जाएगा। स्याना, गुलावठी, औरंगाबाद और खुर्जा में भी स्व. महेंद्र सिंह की
पुण्यतिथि मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं।
मुजफ्फरनगर आएंगे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
सिसौली (मुजफ्फरनगर) : भाकियू के संस्थापक दिवंगत किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 11 वीं पुण्यतिथि का मुख्य कार्यक्रम रविवार को सिसौली में मनाया जा रहा है। इस मौके पर यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सिसौली के किसान भवन में आयोजित यज्ञ में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। यजमान के रूप में महेंद्र सिंह टिकैत के सबसे छोटे पुत्र सुरेंद्र सिंह सपत्नीक उपस्थित रहे। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक राजपाल बालियान भी यज्ञ में उपस्थित रहे। मुख्य कार्यक्रम दोपहर दो बजे प्रारंभ होगा। इसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह भी भाग लेंगे।
संजीव बालियान ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली स्थित आवास 15 अशोक रोड पर पूर्व निर्धारित ओडिशा दौरे पर जाने से पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब किसानों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। उनके संघर्षों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। टिकैत के संघर्ष में साथ रहे राजू अहलावत, अशोक बालियान, सुभाष बालियान, डॉ राजमोहन, अजीत बालियान, अजीत चाहर ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
सहारनपुर में बाबा टिकैत को किया नमन
सहारनपुर के छुटमलपुर में भाकियू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को उनकी 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सरकार से किसी राजमार्ग का नाम उनके नाम पर रखने और किसान हित की कोई एक योजना उनके नाम से संचालित करने की मांग भी की गई। रविवार को कमालपुर रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर भाकियू नगर अध्यक्ष अब्दुल हसीब द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाकियू से जुड़े उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के पूर्व निदेशक मो मुजतबा एडवोकेट ने कहा कि एक साधारण परिवार में जन्म लेकर विश्व पटल पर किसान नेता के रुप में पहचान स्थापित करने वाले चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने सदैव किसानों के हित के संघर्ष किया।
हमें भी उनसे प्रेरणा लेकर किसान हित के लिए संघर्ष करना चाहिए। सभा में सरकार से किसी राजमार्ग का नाम उनके नाम पर रखने और किसान हित की कोई एक योजना को चौधरी टिकैत के नाम से संचालित करने की मांग भी की गई। नगर अध्यक्ष अब्दुल हसीब, भाकियू के युवा नेता चौधरी मनोज, चौधरी पदमसिंह, मो नौशाद, राव युसूफ, रामबीर सिंह, प्रधान नासिर, सुखदेव चौहान व अरशद मलिक आदि मौजूद रहे।
बिजनौर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
बिजनौर : भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 11वी पुण्य तिथि को गन्ना समिति में एकत्र हुए किसानों ने पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया। वहीं इस मौके पर किसानों ने रक्तदान किया। भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह की मौजूदगी में रविवार को सुबह 10 बजे चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 11वी पुण्यतिथि पर हुए यज्ञ में आहूति दी गई। यज्ञ के बाद किसानों ने गन्ना समिति के बाहर छबील लगारकर राहगीरों को शर्बत पिलाकर गर्मी में ठंड का अहसास कराया। इके बाद पुलकित हॉस्पिटल व जिला अस्पताल में दो अलग अलग शिविर किसानों ने रक्तदान किया।
ये सभी रहे मौजूद
राष्ट्रीय सचिव धीर सिंह बालियान की अध्यक्षता और जिला महासचिव नरदेव सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में सरदार संदीप सिंह भुल्लर, परवेज पाशी, ललित तेलीपुरिया, मुनिदेव सिंह, प्रशान्त कुमार, ठाकुर रामौतार सिंह, बाबूराम तोमर, सरदार वरिंदर सिंह बाठ,होशियार सिंह, विजयपाल सिंह, सुरपाल सिंह, लुधियांन सिंह, अल्वेल सिंह, ब्लॉक गजेंद्र टिकैत, कविराज सिंह, देवदत्त शर्मा, डॉक्टर विजय सिंह, अवनीश कुमार, बलजीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार, संदीप त्यागी, वीर सिंह डबास, जय सिंह, राजेंद्र सिंह सरदार परमजीत सिंह संधू, रवि शेखर तोमर, कोमन सिंह,महिपाल सिंह, चक्रधर शर्मा, मदन राणा, देवेंद्र कौशिक, सरदार गुरमेद सिंह, राहुल चौहान, सन्नी चौधरी, रोहित राणा, जसपाल सिंह, ने बाबा टिकैत के व्यक्तित्च एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने ही किसानों को अपने हकों के लिए लड़ना सिखाया।