
Monsoon Update 2022 भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Alert) के अनुमान के मुताबिक दिल्ली के प्री-मानसून बारिश में भींगने की संभावना कम ही है मगर अच्छी बात यह है कि सूरज की तपिश से फिहलहाल एक हफ्ते तक राहत रहेगी।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में प्रचंड गर्मी से लोग परेशान हैं। सूरज की तपिश से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मानसून (Monsoon 2022) का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में लोगों को मानूसन की बारिश का इंतजार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Alert) के अनुमान के मुताबिक दिल्ली के प्री-मानसून बारिश में भींगने की संभावना कम ही है मगर अच्छी बात यह है कि सूरज की तपिश से फिहलहाल एक हफ्ते तक राहत रहेगी। आइए जानते हैं अगले एक सप्ताह के मौसम का हाल।
एक हफ्ते का तापमान
दिल्ली में 18 मई को मौसम साफ रहेगा जिससे तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक जाने की संभावना है। वहीं , 19 मई को भी आसामान पूरी तरह साफ रहेगा। इस दिन तापमान के बढ़ने से एक बार फिर गर्मी का अहसास होगा। तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 44 डिग्री रहने की संभावना है। इधर मौसम विभाग के अनुसार 20 मई को दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में हीट वेब चलेगी। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की संभावना है। वहीं 21 मई से मौसम में बदलाव हो सकता है तापमान में गिरावट के साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही तूफान चल सकता है जिससे सूरज का प्रकोप कुछ कम हो सकता है। 22 मई को दिल्ली एनसीआर को राहत की बारिश नसीब हो सकती है। इस दिन तापमान भी कम रहेगा। न्यूनतम 28 और अधिकतम 40 डिग्री तक पारा रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 23 मई को भी आंधी चलने की संभावना है। तापमान 27 डिग्री और 40 डिग्री के बीच रहेगा।
दिल्ली में तापमान तोड़ रहा रिकार्ड
रविवार को तापमान करीब 50 डिग्री के करीब पहुंच गया। हालांकि पूरी दिल्ली में यह नहीं था यह एक खास इलाके में ही दर्ज किया गया। इधर कुछ दिनों से आंशिक राहत महसूस हुई है। लू और तेज धूप के बाद अब सूरज और बादलों के लुकाछिपी जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगर पश्चिमी विक्षोभ आया और बादल आगे बढ़े तो अगले तीन दिन के लिए गर्मी से राहत मिल सकती है। भीषण लू भी नहीं चलेगी।