
हादसे में मारे गए शख्स का नाम करण सिंह था।वहीं दुकानदार अशोक शर्मा का इलाज चल रहा है। शर्मा की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।इसके साथ ही हादसे वाली जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर मामले की जांच कर रही है।
नई दिल्ली, संवाददाता। खजूरी इलाके में एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति और उसके कर्मचारी को कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपित चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में दोनों लोगों को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान करण सिंह के रूप में हुई है। वहीं, दुकानदार अशोक शर्मा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अशोक शर्मा की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपित चालक की तलाश कर रही है। इसके साथ ही हादसे वाली जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर मामले की जांच कर रही है।
अशोक शर्मा परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बाधू गांव के रहने वाले हैं। उनकी दयालपुर इलाके में दुकान है, जहां दयालपुर निवासी करण सिंह नौकरी करते थे। अशोक शर्मा बृहस्पतिवार रात दुकान बंद करने के बाद अपने कर्मचारी के साथ तुकमीरपुर पुश्ता रोड पर ढलान के पास सड़क किनारे खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे। रात 12:30 बजे पुश्ता रोड से एक सफेद रंग की बेकाबू कार आई और दोनों को टक्कर मारकर कुचल दिया, पकड़े जाने के डर से आरोपित कार समेत मौके से फरार हो गया।
मौके पर जुटे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने दोनों
घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अशोक शर्मा ने पुलिस को बताया कि
करण सिंह के सिर पर कार का पहिया चढ़ गया था, हादसे में उन्हें भी काफी
चोटे आई हैं। घायल होने के बाद वह आरोपित को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा
पाए। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद करण सिंह का शव स्वजन को सौंप
दिया है।