
Chandra Grahan 2022 भारत में यह नहीं दिखा है और न ही इसका कोई प्रभाव पढ़ा। अर्जेंटीना में चंद्र ग्रहण का अलग नजारा देखने को मिला। वहां ग्रहण का बल्ड मून का नजारा देखने को मिला। चंद्र ग्रहण के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। साल का पहला चंद्र ग्रहण अब खत्म हो गया है। चंद्र ग्रहण सोमवार सुबह 8.59 मिनट पर शुरू हुआ और सुबह 10.23 बजे खत्म हो गया। इस ग्रहण को कई देशों में देखा गया है, हालांकि भारत में यह नहीं दिखा है और न ही इसका कोई प्रभाव पढ़ा। अर्जेंटीना में चंद्र ग्रहण का अलग नजारा देखने को मिला। वहां ग्रहण का बल्ड मून का नजारा देखने को मिला। चंद्र ग्रहण के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
यहां देखा गया चंद्र ग्रहण
ये चन्द्र ग्रहण खासतौर से दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर और अंटार्कटिका में देखा गया।
ग्रहण खत्म ही क्या करें?
चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद आपको क्या करना चाहिए, इसका पता होना बेहद जरूरी है। जैसे ही ग्रहण खत्म हो तो तुलसी के पौधे समेत पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। ग्रहण खत्म होते ही गर्भवती महिला को तुरंत स्नान करना चाहिए। इसके साथ हो सके तो परिवार के सभी लोगों को एक बार स्नान कर लेना चाहिए।
आखिर क्या है ब्लड मून?
बता दें कि पृथ्वी जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में आती है तब चंद्र ग्रहण लगता है। इस स्थिति में पृथ्वी चंद्रमा के सामने आकर उसकी रोशनी को ढक लेती है। इस स्थिति में सूर्य के प्रकाश के यह रंग चंद्रमा पर जाता है। जिसके कारण चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देने लगता है।
बता दें कि इस साल 4 ग्रहण लगने वाले हैं, दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण आठ नवंबर को लगेगा। वहीं 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। कुल मिलाकर इस वर्ष 4 ग्रहण लगेंगे।