बुलडोजर अभियान के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन


प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस द्वारा बैरिकेड लगा कर उन्हें बीच में ही रोक दिया।

Delhi Congress Protest प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने कहा कि भाजपा रेहड़ी-पटरी पर बैठे गरीबों को बिना वैकल्पिक रोजगार दिए बिना अवैध निर्माण के नाम पर बुलडोजर अभियान के तहत उजाड़ रही हैं।

नई दिल्ली A.k.Aggarwal। Delhi Congress Protest : एमसीडी के बुलडोजर अभियान के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। हालांकि, पार्टी कार्यकर्ताओं ने जैसे ही भाजपा मुख्यालय की ओर कूच किया, दिल्ली पुलिस द्वारा बैरिकेड लगा कर उन्हें बीच में ही रोक दिया गया।

अतिक्रमण तो बहाना है गरीबों पर बुलडोजर चलाना है

प्रदर्शनकारियों के हाथों में भाजपा की बुलडोजर राजनीति के खिलाफ “अतिक्रमण तो बहाना है, गरीबों पर बुलडोजर चलाना है” , “बुलडोजर ने करी तबाही, जनता कर रही त्राही-त्राही” एवं “बुलडोजर का मचा बवाल, चुप क्यों मोदी केजरीवाल” इत्यादि नारे लिखे प्ले कार्ड भी थे।

वैकल्पिक रोजगार पर हो विचार

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने कहा कि भाजपा रेहड़ी-पटरी पर बैठे गरीबों को बिना वैकल्पिक रोजगार दिए बिना अवैध निर्माण के नाम पर बुलडोजर अभियान के तहत उजाड़ रही हैं।

कांग्रेस लड़ेगी गरीबों के हक की लड़ाई

कांग्रेस पार्टी गरीबों के हक की लड़ाई लडेगी और उन पर किसी भी तरह के अत्याचार को सहन नहीं करेगी। पूर्व सांसद रमेश कुमार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि जब अरविंद अपने को दिल्ली का बेटा बताते हैं तो वह उस समय कहां गायब हो जाते हैं, जब दिल्ली के गरीब मजूदरों के घरों व रोजगार पर भाजपा का बुलडोजर चलाया जाता हैं।

कांग्रेस जारी रखेगी अपना विरोध प्रदर्शन

वरिष्ठ प्रवक्ता डा नरेश कुमार ने कहा कि भाजपा की बुलडोजर राजनीति के खिलाफ कांग्रेस अपना विरोध आगे भी जारी रखेगी और गरीबों के हितों के लिए विघटनकारी पार्टियों को उनके षडयंत्रों में कभी कामयाब नहीं होने देगी। इस प्रदर्शन में दिल्ली सोशल मीडिया के चेयरमैन राहुल शर्मा एवं जिलाध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार सहित अनेक पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।