
लॉक अप की ट्रॉफी मुनव्वर फारूकी ने अपना नेम किया है। शो के पहले सीजन को मिली अपार सफलता के बाद कंगना और एकता कपूर ने मिलकर ग्रैंड पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में तमाम सेलेब्स और सभी कंटेस्टेंट्स ने शिरकत की थी।
नई दिल्ली: बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनोट आज इंडस्ट्री का वो नाम है जो अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। कंगना इंडस्ट्री से जुड़े हर मुद्दे पर अपनी राय बेहद ही बेकाकी से देती हैं। अपने करियर में कंगना ने कई हिट फिल्मों के साथ कई अलग तहर के रोल को पर्दे पर जिया है। कंगना इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी व्यस्त हैं। कई सारी फिल्में एक के बाद एक पाइपलाइन में हैं। इसी के साथ ही कंगना अपनी अपकमिंग मूवी 'धाकड़' का जमकर प्रमोशन भी कर रही हैं। हाल ही में कंगना पहली बार किसी शो को जज करती नजर आईं थीं। कंगना बीते दिनों ओटीटी रियलिटी शो 'लॉक अप' को बतौर जज होस्ट करती दिखाई दी थीं। कंगना का ये शो काफी हिट रहा था। वहीं अब इसी बीच कंगना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। उनका ये वीडियो जंगल में लगी आग की तरह वायरल हो रहा है। यहां देखें वीडियो...
एक्ट्रेस कंगना रनोट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक शख्स को एक नहीं बल्कि कई बार किस करती दिख रही हैं। कंगना की इस हरकत से न सिर्फ फैंस बल्कि जिसे वह किस कर रही हैं वो शख्स खुद काफी शॉक्ड दिखाई दे रहा हैं। एक बार जरा इस वीडियो को आप अगर ध्यान से देखें तो आप इस शख्स को पहचान जाएंगे। ये कोई औ नहीं बल्कि 'लॉक अप' का कंटेस्टेंट रहे शिवम सिंह हैं। कंगना को शिवम पर इतना प्यार आया कि वो उनके गाल पर बार-बार किस करती नजर आईं। दोनों की ये बॉन्डिंग नेटिजंस का काफी पसंद आ रही है और अब इन दोनों का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लगातार फैंस के कमेंट्स आ रहे हैं।
बता दें कि 'लॉक अप' की ट्रॉफी मुनव्वर फारूकी ने अपना नेम किया है। शो के पहले सीजन को मिली अपार सफलता के बाद कंगना और एकता कपूर ने मिलकर ग्रैंड पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में तमाम सेलेब्स और सभी कंटेस्टेंट्स ने शिरकत की थी। वायरल हो रहा वीडियो इसी पार्टी के दौरान का है।
कंगना रनोट की फिल्म 'धाकड़' की बात करे तो इसका निर्देशन रजनीश घई ने किया है। जबकि दीपक मुकुट और सोहेल मकलई ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।'धाकड़' 20 मई, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जिसे हिंदी के आलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।