
मशहूर अभिनेत्री मुमताज को हिंदी फिल्म उद्योग में काफी सराहना मिली। मुमताज की दो बेटियां हैं नताशा माधवानी और तान्या माधवानी। नताशा ने फरदीन खान से शादी की है वहीं तान्या माधवानी ने साल 2015 में लंदन बेस्ड मार्को सीलिया से शादी की।
नई दिल्ली, बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री मुमताज ने 60 और 70 के दशक में हिंदी फिल्म उद्योग पर राज किया। उन्होंने 'सोने की चिड़िया' से डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म इतनी हिट रही कि रातों-रात मुमताज की किस्मत चमक गई। मुमताज ने इसके बाद अपने करियर के कई आइकानिक किरदार निभाये और कामयाबी मिलती चली गई। फिल्म इंडस्ट्री में अपने पंख लहराए। उनकी झोली में 'बंधन', 'मन और इंसान', 'सच्चा झूठा', 'खिलौना', 'तेरे मेरे सपने' और 'हरे राम हरे कृष्णा' जैसी कई फिल्में शामिल थीं।
फिल्मी दुनिया में इनके फैशन सेंस को भी खूब सराहा गया। उनके साड़ी पहनने के अनोखे स्टाइल की खूब चर्चा होती थी। उनके साड़ी पहनने के स्टाइल को 'मुमताज साड़ी' के नाम से भी जाना जाने लगा था। अभिनेत्री ने साल 1974 में बिजनेसमैन मयूर माधवानी से विवाह किया था।
मुमताज की दो बेटियां हैं नताशा माधवानी और तान्या माधवानी। नताशा ने फरदीन खान से शादी की है वहीं, तान्या माधवानी ने साल 2015 में लंदन बेस्ड मार्को सीलिया से शादी की। उनके बच्चों का नाम Leonidas और Kylian है। तान्या माधवानी फिटनेस के मामले में भी वह काफी आगे हैं। दो बच्चों की मां होने के बावजूद भी वह काफी फिट और ग्लैमरस हैं। इंटरनेट मीडिया अकाउंट उनकी इन दोनों खूबियों की ही पुष्टि करता है।
मुमताज की छोटी बेटी तान्या के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर डालें तो वह काफी खूबसूरत हैं। ए लिस्ट की अभिनेत्रियों को भी वो सुंदरता में टक्कर देती हैं। हालांकि तान्या माधवानी ग्लैमर इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर रहती हैं। इतनी उम्र होने के बावजूद तान्या माधवानी के चेहरे पर एक अलग नूर नजर आ रहा है। कभी समंदर किनारे बिकिनी पहने तो कभी शॉर्ट ड्रेस में तान्या अक्सर इंटरनेट मीडिया पर अपनी हसीन तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं।
तान्या की इस खूबसूरती पर उनके फैन्स भी फिदा हैं। रिपोर्ट्स के
मुताबिक तान्या माधवानी की तुलना परवीन बाबी और जीनत अमान से की जाती है।
दोनों अपने जमाने की खूबसूरत अभिनेत्रियां रही हैं। तान्या की ग्लैमरस पर
फैन्स कमेंटस की झड़ी लगा देते हैं, कोई उन्हें फायर तो कोई हार्ट इमोजी
बनाकर उन पर भरपूर प्यार लुटा रहा है।