पांच पांडव एक साथ... इस हफ्ते आकाश में देखें 5 ग्रहों का अद्भुत नजारा; उथलपुथल के संकेत

 

5 Planets Align: जून के आखिर में चंद्रमा 5 ग्रहों के साथ एक सीध में आ जाएगा।

5 Planets Align जून में दुर्लभ खगोलीय घटना हो रही है। जिसे हम नंगी आंखों से देख सकते हैं। जून के शुरुआती हफ्ते और फिर आखिर हफ्ते में 5 ग्रहों के साथ चंद्रमा का मिलन होगा। खगोलविदों का कहना है कि बुध बृहस्पति शुक्र मंगल और शनि एकसाथ पंक्तिबद्ध रहेंगे।

रांची। Mercury Venus Mars Jupiter saturn alignment, 5 Planets Align 2022 India हमारे देश में एक प्रचलित कहावत है, जो सोएगा, वो खोएगा... जो जागेगा वो पाएगा। रोज अहले सुबह उठने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नई-नई चीजें, दुर्लभ घटनाओं में रुचि रखते हैं, तो भोर में जागते ही बिना देरी किए आसमान को निहारिए। सुबह जल्दी उठने वालों को जून महीने के शुरुआती हफ्ते और फिर अंत में आकाश में पांच ग्रहों के मिलन का शानदार नजारा दिखेगा। चंद्रमा के साथ संगम वाले इन अद्भुत दृश्यों का गवाह आप अपनी नंगी आंखों से बन सकते हैं। खगोलविदों का कहना है कि ये दुर्लभ नजारा हजारों साल के बाद देखने को मिला है। संभव है कि ये सौरमंडल में किसी बड़े परिवर्तन के संकेत दे रहे हों।

ज्‍योतिषविदों की मानें तो बुध, बृहस्पति, शुक्र, मंगल और शनि के पंक्तिबद्ध होने, एक सीध में आने के खास मायने हैं। यह हमारे जीवन को प्रभावित करेगा। ग्रह-नक्षत्रों की चाल बदलने का सीधा असर हमारी कुंडली पर पड़ता है। आकाश में पंक्तिबद्ध रहने वाले ग्रहों के साथ चंद्रमा का मिलन उथलपुथल भी ला सकता है। जून के आखिर में चंद्रमा के साथ सभी पांच ग्रह एक पंक्ति और एक सीध में चमकते रहेंगे। संभवत: 1000 साल बाद यह दुर्लभ खगोलीय नजारा देखने का मौका हमें मिलेगा।

आकाश में पूर्व दिशा की ओर बिना किसी यंत्र या दूरबीन के इस ग्रहों के पांच पांडव को आसानी से देखा जा सकता है। इसके बाद दूसरे खगोलीय घटनाक्रम में 5 ग्रहों के साथ चंद्रमा भी इस संरेखण में शामिल होगा। खगोलविद इस असाधारण घटना को प्‍लैनेट पैरेड की संज्ञा दे रहे हैं। हालांकि, ज्‍योतिषविद इस विशिष्‍ट घटना को मानव जीवन के लिए बहुत प्रभावी और असरदार बता रहे हैं।

दुर्लभ ग्रह परेड में इस महीने एक सीध में दिखेंगे ये 5 ग्रह

बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि सूर्य से अपनी दूरी बनाते हुए संरेखित हैं और उन्हें दूरबीन या दूरबीन की सहायता के बिना भी देखा जा सकता है। पृथ्वी के करीब एक दुर्लभ खगोलीय घटना इस महीने जून में हो रही है। इन पांच ग्रहों को पूर्व दिशा में सुबह के समय आकाश में हम नंगी आंखों से देख सकते हैं। बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि, मतलब पांच ग्रहों की ये युति दुर्लभ है।

खगोलविदों ने बताया है कि इन पांच ग्रहों को एक सीध में एक साथ देखने के लिए आपको जल्दी सोकर उठना होगा। क्योंकि बुध, जो सूर्य के सबसे निकट है वह सूर्य के उगते ही अदृश्‍य या गायब हो जाता है। सूर्योदय से पहले पूर्व दिशा में पूरे महीने पांच ग्रह इस रूप में दिखाई देंगे। हालांकि इन्‍हें रोज देखना मुश्किल हो सकता है। कुछ तिथियों में इन पांच ग्रहों का संरेखण अपने पूरे प्रभाव में होगा। इनमें पहले हफ्ते में 3 और 4 जून को ये सबसे स्‍पष्‍ट रूप से देखे जा सके।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अगला तारीख 24 जून है, जब हम पांच पांडवों, यानी इन पांच ग्रहों की परेड वाले बेहद सम्मोहक दृश्‍य का दीदार कर सकेंगे। इस दिन पांच ग्रह लंबी अवधि (लगभग एक घंटे) के लिए एक सीध में दिखाई देंगे। बुध के आकाश में देर तक चमकने के साथ इस दुर्लभ नजारा को देखना बहुत आसान हो जाएगा। प्‍लेनेट परेड में महीने के आखिर में शुक्र और मंगल के बीच अतिथि के तौर पर अर्धचंद्राकार चंद्रमा भी शामिल होगा। सौर मंडल के सभी पांच ग्रहों को करीब से देखने का यह एक दुर्लभ अवसर है।