दक्षिण-पश्चिम मानसून तेज गति से बढ़ रहा आगे, जानें- यूपी,बिहार, दिल्ली सहित इन राज्यों में कब देगा दस्तक

 

दक्षिण पश्चिम मानसून पश्चिम बंगाल से बिहार, झारखंड की तरफ बढ़ रहा (फाइल फोटो)

मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक मानसून बंगाल की खाड़ी के उत्तरपूर्व और मध्य के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है। मिजोरम मणिपुर औऱ नागालैंड के अधिकतर हिस्सों में पहुंच चुका है। पश्चिम बंगाल से बिहार झारखंड की तरफ बढ़ रहा है।

नई दिल्ली, एजेंसी।  मानसून बंगाल की खाड़ी के रास्ते पूर्वोत्तर भारत में प्रवेश कर चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर- पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के उत्तरपूर्व और मध्य के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है। आईएमडी ने यह भी बताया कि मानसून मिजोरम, मणिपुर औऱ नागालैंड के अधिकतर हिस्सों में पहुंच चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून पश्चिम बंगाल से बिहार, झारखंड की तरफ बढ़ रहा है।jagran

 पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

आईएमडी ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के उत्तरपूर्व और पूर्व मध्य हिस्सों के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है साथ ही यह मिजोरम, मणिपुर और नगालैंड के अधिकतर हिस्सों तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने मॉनसून की शुरुआत के कारण 8 जून की सुबह तक कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा वाले जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और हल्की बारिश होने का अनुमान है।

भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप की ओर अरब सागर से आ रहे मानसूनी हवाओं के मद्देनजर मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक कर्नाटक के तटीय और दक्षिणी अंदरुनी इलाकों, केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले पांच दिनों तक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तरी अंदरुनी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के छिटपुट इलाकों में बारिश हो सकती है।

बिहार में जल्‍दी ही मानसून का हो सकता है प्रवेश

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून पश्चिम बंगाल से बिहार, झारखंड की तरफ बढ़ रहा है। फिलहाल बंगाल के उत्तर पश्चिम की खाड़ी में मानसून पहुंच चुका है। बिहार में मानसून का प्रवेश उत्तर पूर्व के राज्‍यों के रास्‍ते होता है। मिजोरम, मणिपुर और नगालैंड के अधिकांश हिस्‍सों में मानसून पहुंच गया है। बिहार में मानसून का प्रवेश पूर्णिया जिले के रास्‍ते होने की उम्‍मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा मानसून मानचित्र में बताया गया है कि मानसून बिल्‍कुल बिहार की सीमा पर आ गया है। पश्‍च‍िम बंगाल और सिक्‍क‍िम के कुछ हिस्‍सों में मानसून तय समय से छह दिन पहले ही आ गया है। अगर मानसून की यही गति बनी रही तो बिहार में इसका प्रवेश 10 जून से भी पहले हो सकता है। हालां‍क‍ि, मौसम विज्ञान केंद्र के मुताब‍िक, मानसून का बिहार में प्रवेश 13 से 15 जून के बीच होने की उम्‍मीद है।

jagran

दिल्ली और यूपी में कब पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग की मानें तो, दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और आस-पास के राज्यों में 25 जून तक मानसून पहुंच सकता है। वहीं, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार में 15 जून के आस-पास मॉनसून के पहुंचने का अनुमान है।

जानें- मप्र में मानसून कब दस्तक देगा

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, केरल में तय लमय से तीन दिन पहले पहुंचने वाले मानसून की एमपी में देरी से पहुंचने की संभावना है। इंदौर में इस बार 18 से 20 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना हैं। 9 जून के बाद शहर में आंधी व तेज हवाएं दिखाई देगी लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

इस साल सामान्य रहेगा मानसून

वहीं, पश्चिमोत्तर भारत में अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है और मौसम कार्यालय ने अगले दो दिन के लिए राजस्थान, दक्षिण पंजाब और दक्षिण हरियाणा में लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम कार्यालय ने सोमवार को बताया कि इस साल मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है। आईएमडी के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण पश्चिमी प्रायद्वीप के सबसे निचले इलाके को छोड़कर इसबार मानसूनी बारिश का वितरण पूरे देश में समान रहेग

ा।