व्यापार, शिक्षा, प्रेम इत्यादि के लिए कैसा रहेगा नववर्ष 2023, पढ़िए वार्षिक राशिफल

 

Yearly Horoscope 2023: वार्षिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का यह साल।
;

Yearly Horoscope 2023 साल 2023 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ऐसे में जानिए की आने वाला साल सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है। वार्षिक राशिफल से पढ़िए सभी राशियों का भविष्यफल।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Yearly Horoscope 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के चाल से किया जाता है। नववर्ष 2023 प्रारम्भ होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में ज्योतिष में विश्वास रखने वाले लोगों के मन में आने वाले नए साल के संदर्भ में कई प्रश्न हैं। जिनके उत्तर अनुभवी ज्योतिष ही दे सकते हैं। बता दें कि आपके सभी प्रश्नों के उत्तर जागरण डॉट कॉम के वार्षिक राशिफल में विस्तार से बताए गए हैं। पंडित हर्षित मोहन शर्मा ने व्यापार, शिक्षा, प्रेम, आर्थिक लाभ और नौकरी इत्यादि कई विषयों से जोड़ते हुए नए साल की विस्तृत व्याख्या की है।

मेष वार्षिक राशिफल (Aries Yearly Horoscope 2023)

jagran

मेष राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2023 पिछले बीत रहे साल 2022 की तुलना में अच्छा रहने वाला है। यह साल धन की दृष्टि से लाभप्रद साबित हो सकता है। लेकिन जातकों को कुछ क्षेत्रों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

वृषभ वार्षिक राशिफल (Taurus Yearly Horoscope 2023)

jagran

वृषभ राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2023 व्यापारिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। नौकरी पेशा जातकों को नौकरी में पदोन्नति प्राप्त होगी, इसकी सम्भावना अधिक है। लेकिन वृषभ राशि के जातक शेयर बाजार में जोखिम ना लें इसकी सलाह भी दी जाती है। 

मिथुन वार्षिक राशिफल 2023 (Gemini Yearly Horoscope 2023)

jagran

मिथुन राशि के जातकों के लिए नववर्ष पराक्रम से भरा हुआ रहने वाला है। वर्ष के शुरुआती माह में भाग-दौड़ की संभावना अधिक है, लेकिन समय के साथ-साथ सब ठीक होने लगेगा। राशिफल के अनुसार वर्ष के दूसरे और तीसरे मास में सफलता मिलेगी, इसकी संभावना अधिक है। मिथुन राशि का वर्षफल विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कर्क वार्षिक राशिफल 2023 (Cancer Yearly Horoscope 2023)

jagran

कर्क राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2023 मिला-जुला रहने वाला है। जनवरी माह में शनि ग्रह अष्टम भाव में गोचर करेंगे, जिस वजह दुर्घटना होने के योग बन सकते हैं। इसलिए इन्हें साल के शुरुआत में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। लेकिन समय के साथ कर्क राशि जातकों को परिश्रम के अनुरूप फल प्राप्त होगा।