कोरोना को लेकर भारत में राहत की खबर! 24 घंटे में आए सिर्फ इतने मामले, एक्टिव मरीज भी हुए कमकोरोना को लेकर भारत में राहत की खबर! 24 घंटे में आए सिर्फ इतने मामले, एक्टिव मरीज भी हुए कम

नई दिल्ली, एजेंसी। चीन में कोरोना वायरस के कारण हाहाकार मचा हुआ है। पड़ोसी देश में रोजाना लाखों लोग महामारी की चपेट में आ रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है। चीन के अलावा कई देशों में अचानक बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर भारत भी सतर्क है। इसी बीच, कोरोना को लेकर भारत में राहत मिलना जारी है। दरअसल, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 157 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के एक्टिव केस भी कम हुए हैं।

सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी

मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मरीज घटकर अब 3,421 रह गए हैं। कोरोना के अब तक कुल 4 करोड़ 46 लाख 77 हजार 459 मामले सामने आ चुके हैं। एक्टिव केस कुल मामलों का 0.01 फीसदी है। अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 696 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • डेली पॉजिटिविटी दर- 0.32 फीसदी
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर- 0.18 फीसदी
  • राष्ट्रीय Covid-19 रिकवरी दर- 98.80 फीसदी

मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में 49,464 लोगों ने कोविड टेस्ट कराया है। कुल 4 करोड़ 41 लाख 43 हजार 342 लोग इससे ठीक हो चुके हैं।

Covid-19 in India: कोरोना को लेकर भारत में राहत की खबर!
;

Coronavirus in India देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 157 मामले सामने आए हैं। इस दौरान सिर्फ एक मरीज की जान गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सक्रिय मरीज घटकर अब 3421 रह गए हैं।