स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की हाई लेवल बैठक, जारी होगी नई गाइडलाइन

BF7 Latest News चीन, जापान समेत कई देशों में ओमिक्रोन का नया वैरिएंट BF-7 से कोहराम मचा हुआ है। कोरोना को देखते हुए भारत ने भी तैयारी की हुई है। राज्य सरकारें भी इसको लेकर अलर्ट हो गई हैं। उधर, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज दोपहर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं। इस दौरान कोरोना को लेकर तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।

HighLights

  1. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज अलग-अलग राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोरोना को लेकर बैठक करेंगे।
  2. पीएम मोदी ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने, मास्क पहनने, टेस्टिंग बढ़ाने और सतर्कता डोज के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए कहा है।
  3. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने लोगों को सार्वजनिक समारोहों, अंतरराष्ट्रीय यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Coronavirus Update: चीन में ओमिक्रोन के नए वैरिएंट BF-7 से हाहाकार मचा हुआ है। चीन में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर भारत सरकार भी अलर्ट है। राज्य सरकारें इसको लेकर रणनीति बना रही है। उधर, पीएम मोदी ने महामारी को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पीएम ने गुरुवार को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी। मोदी ने इस बैठक में कोरोना संक्रमण पर नजर रखने और इससे निपटने के लिए ढांचे को पूरी तरह से तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को कोरोना को लेकर हाई लेवल बैठक की थी। बैठक में बताया गया कि अन्य देशों के मुकाबले, भारत में कोरोना वायरस के केस काफी कम हैं।

03:53 PM, 23 Dec 2022

  • लोकबंधु अस्पताल में हुआ मॉक ड्रिल

    हमारे यहां सभी मशीनें ठीक हैं उसके लिए हमने एक मॉक ड्रिल भी किया है। हमने यहां RT-PCR टेस्ट में भी तेजी कर दी है। हम लोगों को मास्क, सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग से भी अवगत करा रहे हैं: डॉ. अजय कुमार त्रिपाठी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, लोकबंधु अस्पताल

  • 03:51 PM, 23 Dec 2022

    भारत आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच

    भारत एक योजना बना रहा है, जिसके तहत जिन देशों में कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। उन देशों से भारत आने वाले लोगों के पास कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है।

  • 02:59 PM, 23 Dec 2022

    पुष्कर सिंह धामी ने किया बूस्टर डोज सेंटर का निरीक्षण

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बूस्टर डोज सेंटर का निरीक्षण किया और उन सभी को डोज देने के आदेश दिए जिन्हें बूस्टर डोज नहीं मिली है।
    /

  • 02:38 PM, 23 Dec 2022

    सार्वजनिक जगहों पर बढ़ाई निगरानी: तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री

    तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्थलों पर चौकसी बढ़ा दी है। केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार कल से यात्रियों की रैंडम आरटीपीसीआर जांच के लिए कोयम्बटूर, चेन्नई, त्रिची, मदुरै जैसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।

  • 02:22 PM, 23 Dec 2022

    Tamilnadu में नए दिशा-निर्देश जारी

    विश्व में कोरोना के मामलों में इजाफे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस बीच कोयंबटूर हवाई अड्डे पर यात्री मास्क पहने नजर आए। हवाई अड्डे पर यात्रियों का कोविड टेस्ट भी किया जा रहा है।
    /

  • 02:02 PM, 23 Dec 2022

    केंद्र की गाइडलाइंस के बाद IGI एयरपोर्ट पर यात्री मास्क पहने दिखे

    केंद्र द्वारा कोविड गाइडलाइंस जारी होने के बाद आज IGI एयरपोर्ट पर कुछ यात्री मास्क पहने नजर आए। एक यात्री श्रीजिता ने कहा कि सरकार द्वारा बनाई गई गाइडलाइन हमारे लिए ही हैं और हमें सावधानियां बरतनी चाहिए।  

  • 01:57 PM, 23 Dec 2022

    केंद्रीय मंत्री पी जोशी का राहुल पर निशाना

    केंद्रीय मंत्री पी जोशी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा जारी रखें क्योंकि उनका एक ट्रैक रिकॉर्ड है कि वह जहां भी जाएंगे, वहां कांग्रेस की हार होगी। उन्होंने इसी के साथ राहुल से स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करने की उम्मीद जताई।

  • 01:02 PM, 23 Dec 2022

    सूरत में कैसी है तैयारियां

    हमारे पास 900 बेड हैं, 400 से ज्यादा वेंटिलेटर भी एक्टिव हो चुके हैं। 17 किलोलीटर के ऑक्सीजन के टैंकर हैं जो चालू हैं। जो पॉजिटिव केस आएंगे उनका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए अहमदाबाद सिविल में भेजा जाएगा: डॉ राजीव देब बर्मन, प्रभारी RMO न्यू सिविल अस्पताल, सूरत

  • 12:46 PM, 23 Dec 2022

    Indian Army की एडवाइजरी

    एडवाइजरी में कहा गया कि लक्षण वाले व्यक्तियों का कोविड टेस्ट किया जाएगा। टेस्ट पॉजिटिव आने पर एक हफ्ते के लिए आइसोलेट किया जाएगा। मध्यम से गंभीर बीमारी वाले लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

  • 12:43 PM, 23 Dec 2022

    Coronavirus पर भारतीय सेना ने जारी की गाइडलाइन

    भारतीय सेना ने कहा कि देश और सेना में कोरोना की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। एडवाइजरी में सेनाकर्मियों को फेस मास्क का उपयोग करने, विशेष रूप से बंद और भीड़भाड़ वाले स्थानों में सामाजिक दूरी का पालन करने और हाथ धोने और सेनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करने को कहा गया है।

  • 11:59 AM, 23 Dec 2022

    भारत जोड़ो यात्रा पर घमासान

    केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हमने कोविड की स्थिति को लेकर गाइडलाइन जारी की है। देश के एक नागरिक के नाते उसका पालन करना है या नहीं करना, ये कांग्रेस पार्टी अगर जिम्मेदार पार्टी है तो निर्णय करे।

  • 11:50 AM, 23 Dec 2022

    Bharat Jodo Yatra गांधी परिवार की जिद

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्या जनता और देश के हित में किसी निर्णय को कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करेगी? क्या गांधी परिवार की जिद्द के आगे पूरा देश नतमस्तक हो जाएगा।

  • 11:48 AM, 23 Dec 2022

    Anurag Thakur का कांग्रेस पर निशाना

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक महीने से ज्यादा समय से चल रही थी। कौन इससे जुड़ रहा था इससे हमें कोई मतलब नहीं था। अगर एक बार फिर दुनियाभर में कोविड का संकट आया है और भारत सरकार ने उचित कदम उठाए हैं तो इसका कांग्रेस पार्टी विरोध क्यों कर रही है?

  • 11:31 AM, 23 Dec 2022

    पंजाब के सीएम करेंगे बैठक

    पंजाब के सीएम भगवंत मान कोरोना की स्थिति को लेकर राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ आज बैठक करेंगे।

  • नेजल वैक्सीन को आज से कोविन ऐप पर भी जोड़ा जाएगा। केंद्र सरकार ने नेजल वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर मंजूरी दे दी है।

  • 10:54 AM, 23 Dec 2022

    Covid-19 पर नई एडवाइजरी जारी करेंगी केंद्र सरकार

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नए साल और आगामी त्योहारों के मद्देनजर कोरोना को लेकर के लिए एक नई एडवाइजरी जारी करेगा: सूत्र

  • 10:49 AM, 23 Dec 2022

    Nasal Vaccine को मंजूरी

    भारत सरकार ने नाक से दी जाने वाली नेजल वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि इसे बूस्टर डोज के तौर पर दिया जाएगा। अभी ये निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगी।