'बेशरम रंग' पर अब विवेक अग्निहोत्री ने तोड़ी चुप्पी,

 

नई दिल्ली, । Besharam Rang Row: विवेक रंजन अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण और शाह रुख खान के बेशरम रंग गाने को लेकर हुए विवाद पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने दरअसल एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक लड़की फिल्मों और वेब सीरीज में फैली अश्लीलता के बारे में बात कर रही है। पठान फिल्म का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज होने के बाद से काफी विवादों में था। इस गाने में शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण ने काफी हॉट पोज दिए थे। हालांकि दीपिका पादुकोण के ऑरेंज स्विमसूट को लेकर बवाल हो गया था कई लोगों ने फिल्म को बॉयकॉट करने की भी मांग की थी। 

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा है, 'जो सेक्युलर है, वह इस वीडियो को ना देखें'

फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि जो लोग सेक्युलर है, वह इस वीडियो को ना देखें। विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्म द कश्मीर फाइल्स थी। यह 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। उन्होंने बुधवार को एक वीडियो शेयर किया है।