नए साल पर कोहरे और ठंड से मिलेगी राहत? जानें मौसम विभाग ने क्या कहा

 

;दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चारों तरफ धुंध और कोहरा छाया हुआ है और आगे भी ऐसी ही स्थिति के बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो नए साल में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

नई दिल्ली, एजेंसी। IMD Alert: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आलम यह है कि हाड़ गलाने वाली ठंड के साथ-साथ भारी कोहरा भी छाया रहता है। लेकिन उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में दिन के समय तापमान में सुधार देखा गया है। इसके बावजूद आने वाले समय में शीतलहर जारी रहने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को शीतलहर के कारण घना कोहरा छाया रहा और हल्की धूप दिखाई दी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा वाली बेल्ट में घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही नए साल के मौके पर शीतलहर की स्थिति जारी रहेगी।

इन जगहों पर पड़ रही कंपकपाने वाली ठंड

आईएमडी के आरके जेनामणि ने बताया कि कंपकपाने वाली ठंड मुख्य रूप से दक्षिणी हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में है। उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में दिन के समय तापमान में सुधार देखा गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में कंपकपाने वाली ठंड जारी है।

छाया रहेगा घना कोहरा

आईएमडी की मानें तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान वाली बेल्ट में घना कोहरा छाया रहेगा। आरके जेनामणि ने जम्मू-कश्मीर, लेह, हिमाचल प्रदेश में 29 दिसंबर को बर्फबारी होने की संभावना जताई है। जबकि उत्तर पंजाब में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा 31 दिसंबर-1 जनवरी से फिर से शीतलहर की स्थिति बनेगी