केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- अप्रासंगिक हो चुकी है सबसे पुरानी पार्टी

 

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी अप्रासंगिक हो चुकी है और भारत जोड़ो यात्रा उनके अस्तित्व को बचाने के लिए सिर्फ एक कोशिश है।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी अप्रासंगिक हो चुकी है और भारत जोड़ो यात्रा उनके अस्तित्व को बचाने के लिए सिर्फ एक कोशिश है।

देश की शक्ति बढ़ी

उन्होंने कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा की आवश्यकता पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी को नहीं दिख रहा की भारत टूट रहा है। पूरा देश हर तरफ से एक है और इसकी शक्ति बढ़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के नेता इस बात को हजम नहीं कर पा रहे कि नए भारत का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा को करें स्थगित करें

केंद्र सरकार ने कांग्रेस पार्टी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन करने या फिर यात्रा को स्थगित करने के लिए कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखा है जिसमें कहा गया है कि राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग सुनिश्चित करें। यात्रा में टीकाकरण करवा चुके लोग ही शामिल हों। उन्होंने आग्रह किया है कि यदि नियमों का पालन संभव न हो तो पैदल यात्रा को स्थगित कर दिया जाए।

दिल्ली के राजनैतिक गलियारों में यह प्रश्न तेजी से घूम रहा है कि क्या क्रांगेस भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करेगी। भारत जोड़ो यात्रा अभी हरियाणा में है और 24 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करेगी। कोरोना के नए बीएफ.7 वेरियंट के आने के बाद से केंद्र सरकार बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर कई बैठकें कर चुकी है। यह नया वेरियंट चीन और यूरोप के साथ अमेरिका में बढ़ते कोविड मामलों के लिए जिम्मेदार है।

लोग कर रहे यात्रा को पसंद

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के कांग्रेस को लिखे गए पत्र पर टिप्पण करते हुए पार्टी सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा – मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि क्या पीएम मोदी ने गुजरात चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन किया था? मुझे लगता है मनसुख मांडविया को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पसंद नहीं आ रही, लेकिन लोग इसे पसंद कर रहे हैं और इससे जुड़ रहे हैं।