क्रिसमस पर शीतलहर से कांपेगी दिल्ली, IMD का अलर्ट- दो से तीन डिग्री गिर सकता है पारा

नई दिल्ली, संवाददाता। राजधानी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी शुरू होने वाली है। क्रिसमस पर आईएमडी न शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापामन में गिरावट होगी। साथ ही घना कोहरा छाया रहेगा। ठंड बढ़ने से वायु की गुणवत्ता में भी खराब हो रही है।

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं और कम बादल छाए रहने के कारण उम्मीद जताई जा रही है कि तापमान 26 दिसंबर 2022 तक लगभग 2-3 डिग्री गिर सकता है और 3-4 डिग्री के दायरे में रहेगा। आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान तापमान 4 डिग्री या उससे कम रहेगा।

सफदरजंग में सबसे कम रहा तापमान

आईएमडी ने कहा सफदरजंग में (1 से 24 दिसंबर, 2022 तक) 23 दिसंबर को सबसे कम 5.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया। शनिवार को दिल्ली (रिज) में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है।

इससे पहले शनिवार को उत्तर रेलवे ने जानकारी दी थी कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घने कोहरे के कारण दिल्ली जाने वाली 14 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इससे पहले शुक्रवार ठंड की स्थिति के कारण, उत्तर भारत में घने कोहरे की एक परत छाई हुई थी, जिससे दृश्यता कम हो गई थी और मौसम विज्ञानियों ने अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट की भविष्यवाणी की थी, और अधिक कोहरे की संभावना है।