Janhvi Kapoor की मनीष मल्होत्रा ने पिंक कलर की साड़ी पहने लेटेस्ट बोल्ड तस्वीरें की शेयर, फैंस के उड़े होश

नई दिल्ली, । Janhvi Kapoor Saree Photos: फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने जाह्नवी कपूर की इंस्टाग्राम पर 4 तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें पिंक कलर की साड़ी पहने हॉट पोज देते हुए देखा जा सकता है। मनीष मल्होत्रा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'पिंक हेज।' जाह्नवी कपूर साड़ी पहनकर पोज देती हुई नजर आ रही है। वह इसमें बहुत खूबसूरत लग रही हैं। मनीष मल्होत्रा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 2 घंटे में 26000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

जाह्नवी कपूर कैमरे की ओर इंटेस लुक दे रही हैं

पहली तस्वीर में जाह्नवी कपूर कैमरे की ओर इंटेस लुक दे रही हैं। उनके बाल खुले हुए हैं। उन्होंने हल्के पिंक कलर की लिपस्टिक लगा रखी है। दूसरी तस्वीर में जाह्नवी कपूर खड़ी है और वह अलग अंदाज में पोज दे रही है। वहीं तीसरी फोटो में उन्होंने साड़ी का पल्लू अपने हाथ में ले रखा है। चौथी तस्वीर में वह गर्दन झुकाकर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर की तस्वीरों पर कई लोगों ने दिल और आग की इमोजी शेयर की है। वहीं कई लोगों ने हॉट और ब्यूटीफुल जैसे कमेंट भी किए हैं।

जाह्नवी कपूर हाल ही में फिल्म मिली में नजर आई थी

जाह्नवी कपूर हाल ही में फिल्म मिली में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका थी। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की गई है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं।

जाह्नवी कपूर का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है

जाह्नवी कपूर का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। हाल ही में खबर आई थी कि जाह्नवी कपूर अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को फिर से डेट करने लगी है। उन्होंने इसके पहले खुलासा किया था कि वह पब्लिक प्लेस पर रोमांस कर चुकी है। वहीं उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया था कि वह पैपराजी से बचने के लिए कार की डिक्की में छिपकर गई है।