
;
TMC Leader Arrested तृणमूल कांग्रेस के नेता साकेत गोखले (Saket Gokhale) को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्राउड फंडिंग के मामले में गुजरात पुलिस ने गोखले को गिरफ्तार किया है। गोखले को गुरुवार को हिरासत में लिया गया था।
नई दिल्ली, एजेंसी। TMC Leader Saket Gokhale Arrested: तृणमूल कांग्रेस के नेता साकेत गोखले (Saket Gokhale) को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्राउड फंडिंग के मामले में गुजरात पुलिस ने गोखले को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी गुजरात पुलिस साकेत को गिरफ्तार कर चुकी। साकेत ने मोरबी हादसे को लेकर एक फर्जी ट्वीट शेयर किया गया था, जिसके बाद उनको गिरफ्तार किया गया था।